Shilpa Shinde New Show: बिग बॉस 11 विजेता और भाभी जी घर पर हैं फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बीते काफी समय से किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आई हैं। आखिरी बार वह टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) में अंगूरी भाभी के रोल में ही नजर आई थीं। इसके साथ ही अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। शिल्पा शिंदे करीब 6 सालों के बाद टीवी पर वापसी करने वाली हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने फैंस को हंसाती हुई नजर आने वाली हैं। मशहूर कॉमेडी शो 'मैडम सर' में शिल्पा शिंदे एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली है।। शिल्पा शिंदे ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इस खबर के बाद उनके फैंस शिल्पा को दोबारा टीवी पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
शिल्पा शिंदे की होगी टीवी पर वापसी
शिल्पा शिंदे टीवी सीरियल मैडम सर में नजर आने वाली हैं। शिल्पा ने इस बारे में बात करते हुए ई-टाइम्स को बताया, हां मैं ये शो कर रही हूं। इस शो में मुझे पुलिस ऑफिसर का किरदार दिया गया है। साफ कॉमेडी वाला यह शो काफी अच्छा है जिसके ऑफर को ठुकराया नहीं जा सकता है। मैं एक बाद फिर कॉमेडी रोल निभाने के लिए काफी उत्सुक हूं।'
बिग बॉस जीतने के बाद कहां गायब हो गई
शिल्पा शिंदे ने साल 2001 में टीवी पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वह कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। हालांकि टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है! में शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी के रोल में नजर आई हैं। फैंस ने उनको इस रोल में काफी पसंद भी किया। इसके बाद मेकर्स के साथ कुछ विवाद के बाद उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा।
इसके बाद शिल्पा बिग बॉस 11 में भी नजर आईं, इस शो ने उनकी किस्मत ही बदल डाली। शिल्पा को बिग बॉस 11 से काफी लोकप्रियता मिली। बावजूद इसके वह अचानक लाइमलाइट से गायब हो गईं और अब करीब 6 साल बाद वह दोबारा छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं।
