टीवी और बॉलीवुड में अपने काम से पहचान बनाने वाली डेलनाज ईरानी (Delnaaz Irani) इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा इंडस्ट्री में काफी ज्यादा ग्रुप है और मोनोपली चलती है खासतौर पर जब से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी इस तरह की दिक्कत का सामने कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा अगर आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्लू टिक नहीं है तो काम मिलना और ज्यादा मुश्किल हो गया।
डेलनाज ने अपने करियर की शुरुआत बाबा सहगल के म्यूजिक वीडियो गागागा गोरी से W की थी। इसके बाद वो सिटीकॉम येस बॉस में नजर आई थी। एक्ट्रेस इसके बाद कई शोज में कॉमिक रोल में नजर आई। उन्हें शाहरुख खान और प्रीती जिंटा की फिल्म कल हो ना हो में स्वीटू के किरदार के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस बिग बॉस 6 और नच बलिए जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं।
डेलनाज को नहीं मिल रहा है काम
आरजे सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में डेलनाज ने लोगों से काम मांगा है। उन्होंने कहा, मैं नीना गुप्ता नहीं है, लेकिन क्या पता इसे देखने के बाद मुझे कोई काम दे दे। पहले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आपको सीधा कॉल करते थे। सतीश कौशिक ने मुझे कल हो न हो के लिए कॉल किया था। आज के समय में ये कनेक्शन खत्म हो गया है। आज के समय में पहले से ज्यादा स्ट्रगल है। आपको कास्टिंग डायरेक्टर के चक्कर काटने पड़ते है। मेरे एक दोस्त ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर मुझे काम नहीं दे रहे हैं क्योंकि तुम्हारे सोशल मीडिया पर ब्लू टिकट नहीं था। मुझे इस बात का भी दुख होता है जब रातोंरात आए स्टार को काम मिल जाता है। लेकिन जो लोग लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा है उन्हें काम नहीं मिल रहा है।
