टीवी मसाला

Bigg Boss 16: क्या शिव ठाकरे से दोस्ती तोड़ेंगे अब्दु रोजिक? भावुक होकर बोले- 'मेरे साथ कोई नहीं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 7, 2022, 08:19 AM IST

Bigg Boss 16, Abdu Rozik: बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सभी के चहेते अब्दु रोजिक काफी इमोशनल हो गए। दरअसल अब्दु का मानना है कि शिव ठाकरे के व्यवहार में बदलाव आ गया है। शिव और निमृत अब्दु के सामने हिन्दी में ही बात करते हैं और अक्सर उन्हें इग्नोर कर देते हैं।

Image

Bigg Boss 16 Abdu rozik and Shiv Thakare

KEY HIGHLIGHTS
  • शिव ठाकरे और अब्दु की दोस्ती में दरार आ गई है।
  • अब्दु का मानना है कि शिव और निमृत उसे इग्नोर करते हैं।
  • अब्दु बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बेहद इमोशनल हो गए।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कई लव स्टोरी देखने को मिली है, जिसके साथ ही अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की दोस्ती भी बिग बॉस के फैंस को काफी पसंद आ रही है। यह सभी लोग जानते हैं कि अब्दु, निमृत कौर आहलूवालिया को लेकर फील करते हैं। खुद निमृत भी इस बात से भली भांति परिचित हैं। इस बीच अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शिव और अब्दु की दोस्ती में दरार आती नजर आ रही है। इसकी वजह कोई और नहीं खुद निमृत और शिव ही है। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में अब्दु ने एमसी स्टेन और साजिद खान को इस बारे में बताया कि उन्हें शिव के व्यवहार में एक अजीब सा बदलाव लग रहा है। वह निमृत के साथ मिलकर उन्हें अकेला कर देते हैं।

‘मेरे साथ कोई नहीं है’

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अब्दु रोजिक काफी इमोशनल नजर आए हैं। दरअसल वह अपने पिता को याद कर रहे थे, जिस वजह से वह काफी दुखी भी हो गए। ऐसे समय में अब्दु ने अपने आप को अकेला पाया। इसी बारे में बात करते हुए अब्दु ने साजिद से कहा, ‘इस घर में जब कोई दुखी होता है तो मैं उनके पास हमेशा जाता हूं, आज जब मुझे जरूरत भी तो मेरे साथ कोई खड़ा नहीं हुआ। शिव और निमृत लगातार मुझे इग्नोर कर रहे हैं। मैं जब भी उनके पास जाता हूं वो हिन्दी में ही बात करते हैं।’ जिसके बाद साजिद, अब्दु को भी समझाने की कोशिश करता है और शिव को उसकी गलती के बारे में बताता है।

Bigg Boss 16 Abdu Rozik and MC Stan

Bigg Boss 16 Abdu Rozik and MC Stan

शिव ठाकरे ने मानी अपनी गलती

इन सब के बाद शिव ठाकरे, अब्दु को यह यकीन दिलाते हैं कि आगे से ऐसा नहीं होगा और आगे से वह अब्दु को अकेला फील नहीं होने देंगे। इसके बाद अब्दु और शिव दोबारा साथ में ही नजर आते हैं। हालांकि फैंस को अब्दु का यह फैसला पसंद आ रहा है कि अगर उन्हें किसी बात का बुरा लगता है तो बिना डरे वह अपनी बात रखते हैं, जो उन्हें एक स्ट्रोंग पर्सनेलिटी बनाता है।

बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, निमृत कौर आहलूवालिया, सुंबुल तौकीर खान और एमसी स्टेन नॉमिनेट हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article