टीवी मसाला

Shilpa Shinde ने विवादों के बीच हिना खान पर फिर कसा तंज! पोस्ट शेयर कर बोलीं- बस 2 दिन के ही खरीदे थे...

Shilpa Shinde Cryptic Post Viral Amid Controversy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया है।

Image

शिल्पा शिंदे ने पोस्ट शेयर कर कसा हिना खान पर तंज? फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Shilpa Shinde Cryptic Post Viral Amid Controversy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों शिल्पा शिंदे विवादों में घिरी नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट में कबूल किया था कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन शोषण का केस किया था। इस मामले को लेकर शिल्पा शिंदे जमकर ट्रोल हुईं। हिना खान सहित कई सितारों ने जहां शिल्पा शिंदे को आड़े हाथों लिया तो वहीं उपासना सिंह जैसे स्टार्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया। इस विवाद में ही शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और हिना खान की भी जमकर कैटफाइट हुई। वहीं अब शिल्पा शिंदे ने एक और पोस्ट शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच Shilpa Shinde ने जारी किया नया वीडियो, इंटरनेट पर मचाई सनसनी

    शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की इस क्रिप्टिक पोस्ट को हिना खान से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, हिना खान ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फैंस से अपील की थी कि वो किसी को ट्रोल न करें। उनकी पोस्ट के बाद अब शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट और ब्लैक आुटफिट में स्वैग दिखाती नजर आईं। रील पर लिखा हुआ था, "तुम मुझे पसंद नहीं करते थे, ठीक है। ये मेरी परेशानी नहीं है।" वहीं रिल साझा करते हुए शिल्पा शिंदे ने कैप्शन में लिखा, "बस दो दिन के ही खरीदे थे चाटू नंबर 1 2 3... या पैसे खत्म हो गए या कोई काम मिल गया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde संग कैटफाइट के बीच Hina Khan ने फैंस को दी चेतावनी, बोली, 'नीचे नहीं गिरना'
      शिल्पा शिंदे की क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

      शिल्पा शिंदे की क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

      बता दें कि शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इससे पहले भी एक रील वीडियो साझा किया था। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, "अगर लोग आपको नीचे गिराना चाहते हैं तो इसका मतलब आप उनसे ऊपर हो।" बता दें कि शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर प्रोड्यूसर की पत्नी बिनैफर कोहली ने भी रिएक्शन दिया था। उनका कहना था कि शिल्पा की बातों से उन्हें काफी झटका लगा था, लेकिन उन्हें खुशी है कि एक्ट्रेस ने सच बताया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article