टीवी मसाला

Shilpa Shinde संग कैटफाइट के बीच Hina Khan ने फैंस को दी चेतावनी, बोली, 'नीचे नहीं गिरना'

Hina Khan Post Amid Trolling After fight With Shilpa Shinde: हिना खान ने शिल्पा शिंदे के विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद दोनों एक्ट्रेस में कैटफाइट हुई। अब हिना का नया पोस्ट वायरल हो रहा है।

Image

hina khan-shilpa shinde (photo credit- instagram)

Hina Khan Post Amid Trolling After fight With Shilpa Shinde: टीवी की दो खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बीते दिनों सोशल मीडिया पर बुरी तरह लड़ती हुई नजर आईं। शिल्पा शिंद ने कबूल किया था कि 11 साल पहले उन्होंने संजय कोहली पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। शिल्पा के इस खुलासे पर हिना ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और एक्शन की मांग की थी। इस वजह से शिल्पा शिंदे ने भी हिना खान को करारा जवाब दिया था। अब हिना खान ने एक पोस्ट किया, जो उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो शिल्पा शिंदे को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ऑफिस से भागी', Kumkum Bhagya फेम Shikha Singh ने खोला डायरेक्टर का काला सच, बयां किया कास्टिंग काउच का दर्द)

    हिना खान ने ट्रोलर्स और फैंस को दी नसीहत

    हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने टोलर्स को नीचे गरने से बचने के लिए कहा और उन लोगों को ब्लॉक करने की धमकी दी, जो नफरत फैला रहे हैं। हिना खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम सभी गलतियां करते हैं और हम सभी समय के साथ विकसित होते हैं। मैंने यहां-वहां कुछ ट्वीट्स पढ़े हैं। मैंने हमेशा नफरत के ऊपर दयालुता, प्यार और इंसानियत को चुना है। अगर आप मेरे फैन और शुभचिंतक हैं, तो मैं आपसे उसी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ बर्ताव की उम्मीद करती हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Sambhavna Seth के पति अविनाश ने दोनों बच्चों को अस्पताल में दी कंगारू केयर थेरेपी, रातभर सीने से चिपकाए रखा)

      ब्लॉक करने की दी सबको धमकी

      इसके आगे हिना खान ने लिखा, 'दूसरों के लिए नफरत, रुखेपन के बिना बर्ताव करो। बिना बुद्धिहीन और विवेकहीन ट्रोल्स की तरह एक्टिंग किए। अपनी बात साबित करने के लिए हमें नीचे नहीं गिरना चाहिए। हम इसे अमानवीय या घृणास्पद हुए बिना भी कर सकते हैं। हम हमेशा अपनी बात रख सकते हैं लेकिन बहुत शालीनता के साथ और प्रभावी ढंग से। करुणा और प्यार हमारी ताकत होनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और उन लोगों की तरह व्यवहार करते हैं जो अर्थहीन नफरत फैलाते हैं और ट्रोल करते हैं, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगी, भले ही आप मेरे फैंस हैं। मेरा यही मतलब है। मैं सिर्फ अपने और अपने प्रियजनों के लिए सकारात्मकता और शांति चाहती हूं। आप सभी मेरे लिए बहुत प्रिय हैं।
      hina khan

      hina khan (photo credit- instagram)

      शिल्पा शिंदे और हिना खान की लड़ाई

      बता दें कि शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पोस्ट में कबूल किया था कि उन्होंने निर्देशक पर झूठा आरोप लगाया था। इस पर हिना खान ने सखअत प्रतिक्रिया दी थी और शिल्पा की इस हरकत को शर्मनाक बताया था। इस मौके पर उन्होंने निर्माता संजय कोहली को असली पीड़ित का टैग दिया था और उनके परिवार के लिए चिंता जाहिर की थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article