टीवी मसाला

प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच Shilpa Shinde ने जारी किया नया वीडियो, इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Shilpa Shinde New Video: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिल्पा शिंदे ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस काफी रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

Shilpa Shinde (photo credit- instagram)

Shilpa Shinde New Video: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से जुड़ा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने इस बात को कबूल लिया है कि 11 साल पहले उन्हें प्रोड्यूसर संजय कोहली (Sanjay Kohli) पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिल्पा का ये बयान आग की तरह वायरल हुआ और अब वह ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस हर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं। वह लगातार वीडियोज जारी कर रही हैं और इसी कड़ी में शिल्पा शिंदे का नया वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वह ट्रोलर्स को बड़ी गलती बता रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi में Janhvi Kapoor के सीन्स पर निर्देशक ने मांगी माफी, बोले- 'हम बदल देंगे')

शिल्पा शिंदे ने शेयर किया वीडियो

शिल्पा शिंदे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा बोलती दिख रही हैं कि वो लोग भी अब हमारी गलती निकालेंगे, जो लोग खुद गलती से पैदा हुआ है। अंधे घोड़े रेस में दौड़े... बहन के.... इसके बाद शिल्पा शिंदे अजीब से एक्सप्रेशन देती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हंसने की आवाज आती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने उन लोगों को थैंक्यू कहा, जिनकी वजह से वह सोशल मीडिया पर इनता एक्टिव रह रही हैं। ( टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ' Varanasi: 'रामायण' से होगा महेश बाबू की फिल्म का कनेक्शन, कुंभकर्ण से होगा मुकाबला)

शिल्पा शिंदे ने ट्रोलर्स पर लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी एफआईआर को एक्सप्लेन किया था और उसमें उन लोगों को लताड़ा था, जो यौन उत्पीड़न को बार बार रेप और बलात्कार जैसे शब्दों से एक्सप्लेन कर रहे हैं। शिल्पा ने बताया था कि उन्होंने अपनी कंप्लेंट में लिखा था कि संजय कोहली ने उनका हाथ पकड़कर खींचा। इस मौके पर उन्होंने ट्रोलर्स पर पैसे लेकर नेगेटिव प्रचार करने का भी आरोप लगाया। शिल्पा यहीं नहीं रुकीं। एक्ट्रेस ने संजय कोहली का भी मजाक उड़ाया था।

शिल्पा शिंदे के खिलाफ कार्रवाई की मांग

याद दिला कि शिल्पा शिंदे के खिलाफ अब कार्रवाई का मांग हो रही हैं। फिल्म एसोसिएशन की तरफ से शिल्पा के खिलाफ एक्शन की मांग की गई है। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया गया है कि वह इस मामले में दखल दें।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article