टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर Shehzada Dhami ने तोड़ी चुप्पी, बात सुनकर लोगों ने पकड़ा माथा

Shehzada Dhami Breaks Silence On Terminating From Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से शहजादा धामी की मेकर्स ने छुट्टी कर दी है। उनके बर्ताव को निकाले जाने का कारण बताया जा रहा है। वहीं अब पहली बार उन्होंने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से निकाले जाने पर शहजादा धामी ने तोड़ी चुप्पी

Shehzada Dhami Breaks Silence On Terminating From Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, लेकिन इन दिनों शो शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के कारण चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, उनके अव्यावसायिक बर्ताव के कारण उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से अचानक निकाल दिया गया। इस बात से पूरी टीवी इंडस्ट्री में हाहाकार मच गया। वहीं अब मामले को लेकर पहली बार शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने चुप्पी तोड़ी है। उनका बयान देखते ही देखते चर्चा में आ गया है।

मामले को लेकर पिंकविला ने 'छोटी सरदारनी' एक्टर शहजादा धामी (Shehzada Dhami) से जुड़ने की कोशिश की और उनकी राय जाननी चाही। लेकिन उन्होंने मामले पर कहा, "मुझे कुछ नहीं कहना है इसपर। मैं अभी इसके बारे में बात करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हूं।" शहजादा धामी के साथ-साथ प्रतीक्षा होनमुखे ने भी मामले पर चुप्पी साथी हुई है। बता दें कि शहजादा धामी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से निकाले जाने के बाद बीते दिन इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट भी शेयर की थी।

राजन शाही ने खुद थमाया था शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को नोटिस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर राजन शाही ने खुद शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे को नोटिस पकड़ाया था और उन्हें शो से जाने के लिए कहा था। राजन शाही का कहना था कि शहजादा पहले दिन से ही सेट पर बुरा बर्ताव करते थे। यहां तक कि वह क्रू मेंबर्स के साथ भी बदतमीजी किया करते थे और उनसे खुद को 'सर' कहने के लिए बोलते थे। वहीं प्रतीक्षा होनमुखे के भी सेट पर नखरे होते थे। दूसरी ओर प्रोडक्शन हाउस प्रतीक्षा होनमुखे की एक्टिंग स्किल से बिल्कुल खुश नहीं था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article