YRKKH: अरमान ने अभिरा संग रोमांस कर बांधा समा, सिजलिंग केमिस्ट्री देख गार्डन-गार्डन हुआ फैंस का दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Abhira And Armaan Romace Wins Heart: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नए अरमान यानी रोहित पुरोहित की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने आते ही अभिरा यानी समृद्धि शुक्ला संग रोमांटिक सीन फिल्माया है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 22 2024, 15:56 IST
YRKKH: अरमान और अभिरा की तस्वीरें हुईं वायरलImage Credit : Instagram01 / 08

YRKKH: अरमान और अभिरा की तस्वीरें हुईं वायरल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Abhira And Armaan Romace Wins Heart: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों लगातार उथल-पुथल चल रही है। शो से शहजादा धामी की छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह अब रोहित पुरोहित ने अरमान बनकर एंट्री की है। यूं तो लोग शहजादा धामी के जाने से दुखी हैं, लेकिन हाल ही में समृद्धि शुक्ला के साथ उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री देख फैंस का दिल भी गार्डन गार्डन हो गया। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की ये तस्वीरें लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। तो चलिए एक नजर डालें इन फोटोज पर-

साथ में प्यारे लगे रोहित पुरोहित और समृद्धिImage Credit : Instagram02 / 08

साथ में प्यारे लगे रोहित पुरोहित और समृद्धि

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला की जोड़ी को पसंद किया जाता था। लेकिन रोहित पुरोहित ने भी समृद्धि संग रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आते ही फैंस के दिलों पर छा गए रोहितImage Credit : Instagram03 / 08

आते ही फैंस के दिलों पर छा गए रोहित

रोहित पुरोहित ने समृद्धि संग कई रोमांटिक सीन दिये। इन्हें देख फैंस का दिल भी खुशी से झूम उठा। वहीं फैंस का मानना है कि रोहित पुरोहित पुराने अरमान से भी ज्यादा जचने वाले हैं।

केमिस्ट्री के दीवाने बने फैंसImage Credit : Instagram04 / 08

केमिस्ट्री के दीवाने बने फैंस

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी की तो केमिस्ट्री पसंद की जाती ही थी। लेकिन फैंस का मानना है कि इन दोनों की केमिस्ट्री आग लगाने वाली है।

रोहित और समृद्धि की जोड़ी को मिला 'हॉट' का टैगImage Credit : Instagram05 / 08

रोहित और समृद्धि की जोड़ी को मिला 'हॉट' का टैग

रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की जोड़ी को लोग 'हॉट' बता रहे हैं। उनका मानना है कि ये जोड़ी पिछली जोड़ी से ज्यादा कमाल करने वाली है।

नए एपिसोड के लिए बढ़ी लोगों की एक्साइटमेंटImage Credit : Instagram06 / 08

नए एपिसोड के लिए बढ़ी लोगों की एक्साइटमेंट

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए एपिसोड के लिए लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गयी है। वह नए अरमान की एंट्री देखने के लिए वक्त गिन रहे हैं।

पहले भी कई शोज में नजर आ चुके हैं रोहित पुरोहितImage Credit : Instagram07 / 08

पहले भी कई शोज में नजर आ चुके हैं रोहित पुरोहित

बता दें कि रोहित पुरोहित ने पहले भी कई टीवी शोज में अपना सिक्का चलाया है, जिसमें 'उडारियां' से लेकर 'पोरस' तक शामिल है।

फैंस को पसंद आया अरमान का नया लुकImage Credit : Instagram08 / 08

फैंस को पसंद आया अरमान का नया लुक

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पहले अरमान को चश्मा लगाते नहीं देखा गया था। लेकिन रोहित पुरोहित ने नए अंदाज से एंट्री की है। ऐसे में फैंस को भी ये लुक खूब पसंद आया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!