Bigg Boss 13 की बदौलत स्टार नहीं बनी Shehnaaz Gill, सफाई देते हुए कहा, 'ऐसा नहीं होता क्योंकि...' - Exclusive
- Authored by: खुशबू डोगरा
- Updated Dec 26, 2025, 07:59 AM IST
Shehnaaz Gill Exclusive: एक्ट्रेस शहनाज गिल ने जूम टीवी से हाल ही में एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान शहनाज गिल ने खुलासा किया कि 'बिग बॉस' किसी भी कलाकार को स्टार नहीं बनाता है। जानिए क्या है शहनाज गिल का इस चीज पर विचार टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
Image Source: Instagram Shehnaaz Gill
Shehnaaz Gill Exclusive: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। शहनाज बॉलीवुड के बाद अब एक पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की डिमांडेड एक्ट्रेस बन चुकी है। देखते-देखते शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी बढ़ गई। जैसा की आपको मालूम है शहनाज गिल को असली फेम सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से मिला। हालांकि अब शहनाज का मानना है कि बिग बॉस आपको असली स्टार नहीं बनाता है। लेकिन ऐसा क्यों जानिए कारण टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
जूम टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने सफाई देते हुए कहा कि बिग बॉस में आप जो देखते हैं... हां, आप मशहूर हो जाते हैं, नाम कमाते हैं और दौलत हासिल करते हैं। लेकिन उसके बाद आपको खुद को बदलना पड़ता है। आपको खुद पर काम करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि बिग बॉस के बाद आप स्टार बन जाते हैं। ऐसा नहीं होता। लोग खुद पर मेहनत करते हैं। अगर काम करोगे तो आगे बढ़ोगे । अगर आप बिग बॉस में ही फंसे रह गए , तो मुझे लगता है कि आप वहीं फंसे रहेंगे। शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में शहनाज गिल की क्यूटनेस और चटपटे बर्ताव ने सभी का खूब दिल जीता था। सिर्फ यही नहीं शहनाज गिल की इस शो के दौरान एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग नजदीकियां बढ़ गई थी। हालांकि साल 2021 में सिद्धार्थ का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
इस इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने भाई शहबाज बडेशा संग आगे साथ काम करने को लेकर भी बात की। शहनाज कहती हैं, 'मुझे उसके साथ फिल्में क्यों करनी चाहिए? मुझे लगता है उसे कॉमेडी शो करना चाहिए। मैं अपने भाई को यह बात काफी समय से कह रही हूं। हम 100% कॉमेडी करेंगे। मुझे लगता है वो बहुत चटपटे आदमी है। मैं उसे बहुत पसंद करती हूं।' बता दें शहनाज गिल के भाई शहबाज अभी हाल ही में शो 'बिग बॉस 19' में नजर आए थे।