बॉलीवुड

EXCLUSIVE: जब वी मेट 2 में ये रोल करना चाहती हैं शहनाज गिल, लाइफ में मिले धोखे पर भी तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 26, 2025, 06:08 AM IST

Shehnaaz Gill Zoom Interview: एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक से जुड़े सवालों पर जवाब दिए। तो चलिए जानते हैं शहनाज गिल ने क्या कहा है।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Shehnaaz Gill Zoom Interview: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से रातोंरात स्टार बनी शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अब बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों की दुनिया में धमाल मचा रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कभी शहनाज गिल का कोई नया लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान की वजह से खबरों में आ जाती है। इन सब के बीच शहनाज गिल Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने कई ऐसे सवालों को जवाब दिए जिनका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। तो चलिए जानते हैं Zoom को दिए इंटरव्यू में शहनाज गिल ने क्या-क्या बोला है।

'जब वी मेट 2' को लेकर कही ये बात

Zoom के स्पेशल फैन क्लब सेगमेंट में शहनाज गिल अपनी फिल्म ‘इक कुड़ी’ को प्रमोट कर रही थीं। फैंस के सवालों के जवाब देते हुए एक फैन ने पूछा कि अगली कौन सी फिल्म वो करना चाहेंगी। शहनाज गिल ने कहा कि, 'मैं जब वी मेट 2 में लीड रोल करना चाहती हूं। प्लीज इम्तियाज अली सर, मुझे कास्ट कर लीजिए।' लेकिन इसके आगे उन्होंने साफ किया कि फिल्म पर अभी कोई ऑफिशियल खबर नहीं है, वो बस इसे मैनिफेस्ट कर रही हैं। इसके बाद बिग बॉस से मिली फेम के बारे में शहनाज ने एक फैन से कहा कि रियलिटी शो के घर से बाहर आने के बाद की जिंदगी अलग होती है। उन्होंने बताया, 'बिग बॉस में जो आप देखते हैं हां, आप फेमस हो जाते हैं, नाम बन जाता है और कुछ दौलत भी मिल जाती है। लेकिन उसके बाद खुद को बदलना पड़ता है। खुद पर काम करना पड़ता है। ये नहीं कि बिग बॉस के बाद आप स्टार बन गए। ऐसा नहीं होता। लोग खुद पर मेहनत करते हैं। अगर काम करोगे तो आगे बढ़ोगे। अगर आप बिग बॉस में ही अटके रहोगे कि मैंने लाइफ में बिग बॉस किया है, तो आप वहीं अटके रह जाओगे।'

शहनाज गिल ने जिंदगी में मिले धोखे पर दिया रिएक्शन

शहनाज गिल से पूछा गया कि अगर करीबी लोग धोखा दें तो कैसे डील करें। शहनाज थोड़ा गुस्सा हो गईं और फैन को स्ट्रांग रहने की सलाह दी। शहनाज ने कहा, 'लोगों के सामने अपने इमोशंस नहीं दिखाने चाहिए। स्ट्रांग रहो और आंसुओं को अपने काम में लगा दो। मैं बस ये कहना चाहती हूं कि कई लोगों से धोखा और छल खाने के बाद मैं मैच्योर हो गई हूं। मैंने बहुत सारी स्ट्रगल देखी हैं। अगर मैं सब बताने लगूं तो मेरी बायोपिक नहीं बनेगी। बस स्ट्रांग बनो। जिंदगी में स्ट्रगल करनी पड़ती है। स्ट्रगल देखकर ग्रो करो तो चीजें बेहतर हो जाएंगी। पहले लोग मुझे फनी और बबली देखकर बेवकूफ समझते थे। जब लोग धोखा देते हैं और जिंदगी की रियलिटी सामने आती है, तब आप स्ट्रांग, इंडिपेंडेंट और मैच्योर बनते हैं। समझदारी बहुत देर से आती है। कभी अपनी कमजोरी नहीं दिखाना। दूसरों को अपने आंसू कभी नहीं दिखाने। लोग फायदा उठाएंगे। सब राक्षस हैं यहां। बस स्ट्रॉंग बनो और दूसरों को इंस्पायर करो। दुनिया को मत दिखाओ। सिर्फ अपने करीबियों को दिखाओ।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article