टीवी मसाला

शहनाज गिल पर पैपराजी का निकला गुस्सा, बोलीं- जब कोई बोल रहा है तो...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 15, 2023, 07:39 PM IST

Shehnaaz gill Viral Video: शहनाज गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी की क्लास निकालते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

shehnaaz gill (credit pic: instagram)

Shehnaaz gill Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शहनाज का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। एक मीडिया पर्सन शहनाज गिल से सवाल पूछता है। इस दौरान बैकग्राउंड में काफी शोर होता है। शहनाज पैपराजी पर गुस्सा होते हुए कहती हैं- एक मिनट ये जो ये बोल रहा है उसका अपमान है। अभी हम बात कर रहे हैं। आपको सुनना चाहिए। उनको बोलो चुप रहो।

इस वीडियो को लेकर कुछ लोगों का दावा है कि एक्ट्रेस अपनी टीम के लोगों को कह रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि शहनाज मीडिया की बहुत रिस्पेक्ट करती हैं। शहनाज गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

शहनाज ने लगाई पैपराजी की क्लास

एक यूजर ने लिखा, ये सच बात है, अगर कोई बोल रहा है तो उसे सुनने की आदत डालनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, शहनाज गिल सबको रिस्पेक्ट करना जानती हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, ये शहनाज गिल की असली साइड हैं, जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। शहनाज अक्सर अपने फैंस का भी बहुत रिस्पेक्ट करती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके नए चैट शो देसी वाइब विद शहनाज गिल के सेट का है।

शहनाज गिल जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। एक्ट्रेस इसके अलावा साजिद नाडियाडवाला की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएगी। इस फिल्म में शहनाज के साथ रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम और नोरा फतेही के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस का हाल ही में गुरू रंधावा के साथ नया म्यूजिक वीडियो आया है। म्यूजिक वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article