Tum Se Tum Tak: टीवी का हालिया रिलीज शो तुम से तुम तक चर्चा में बना हुआ है। इस शो का प्रोमो एक तरफ जहां पसंद किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इसे लोगों की आलोचना भी मिल रही है। शो में एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई जा रही है जिसकी उम्र में जमीन-आसमान का फर्क है। शो के लीड कलाकार हैं शरद केलकर( Sharad Kelkar) और निहारिका चौकसी( Niharika Chauksey)। हाल ही में शरद केलकर ने अपने किरदार पर खुलकर बात की और लोगों से मिल रहे नेगेटिव कॉमेंट पर अपनी राय रखी।
अमर उजाला के साथ अपनी बातचीत में फेमस टीवी एक्टर शरद केलकर( Sharad Kelkar ) ने तुम से तुम तक( Tum Se Tum Tak) शो की बात की। एक्टर ने शो को मिल रही आलोचनाओं पर जवाब देते हुए बताया कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। एक्टर ने कहा कि आजकल लोग बहुत नेगेटिव हो गए हैं और वह किसी भी चीज का केवल नेगेटिव साइड सबसे पहले देखते हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी फालतू की राय थोपता है, मैं एक एक्टर हूं और जो किरदार मुझे मिला है मैं वो कर रहा हूं। इसमें कुछ गलत नहीं है, अगर रियल में भी ऐसा कुछ होता तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं थी।
तुम से तुम तक की कहानी
शो की स्टोरी लाइन पर बात करते हुए शरद ने कहा कि ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है। बल्कि यह दो पीढ़ियों की सोच उनके प्यार करने के तरीके और मानसिकता को दिखाती है। बताते चले कि शो की लीड एक्ट्रेस निहारिका चौकसी ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में कहा था कि उनके फैंस को यह शो बहुत पसंद आने वाला है। हमारी बान्डिंग सबको अच्छी लगेगी।
