Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। सलमान खान के रियलिटी शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में अब तक कैप्टनसी को लेकर कुछ टास्क भी देखने को मिले हैं। जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई है। इसी वजह से पिछले हफ्ते से शालीन भनोट खूब सुर्खियों में हैं। शालीन भनोट ट्विटर पर बिग बॉस 16 के सबसे ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट में से एक बन चुके हैं। बीती रात प्रसारित हुए बिग बॉस-16 के एक टास्क को पूरा करते हुए क्रॉसफायर में फंस गए थे।
शालीन भनोट-अर्चना गौतम की लड़ाई ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई हुई है। बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंट चुका है। हर कंटेस्टेंट एक अलग पक्ष का समर्थन कर रहा है। अर्चना आरोप है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान शालीन के बैग ने उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई थी। मामले को और भी बदतर बनाने के लिए, साजिद खान ने स्थिति का फायदा उठाया और शालीन को घर से बेदखल करने की मांग की। नतीजा यह रहा कि शालीन भनोट को ये सीजन खत्म होने तक अब कप्तान की दावेदार रेस से स्थायी रूप से हमेशा के लिए रोक दिया गया है।
शालीन भनोट के सपोर्ट में आईं गौहर खान
बिग बॉस विजेता गौहर खान ने ट्विटर पर इस फैसले पर नाखुशी जाहिर की है और शालिन भनोट का समर्थन किया है। गौहर खान, जो बिग बॉस 7 की विजेता रही हैं, उन्होंने ट्वीट किया, 'जिसने आंखों से देखा ही नहीं, वो तय कर रहा है, कोई दोषी है। टास्क में सब भागेंगे नहीं, रोकेंगे नहीं??? मुझे भी शालीन पसंद नहीं है, लेकिन वह बिल्कुल भी आक्रामक नहीं था। क्या नाटक यार है बिग बॉस में आए हो या पार्क में?'
निया शर्मा ने शालीन को सपोर्ट
यहां तक कि अभिनेत्री निया शर्मा, खुद बिग बॉस की प्रशंसक हैं, उन्होंने भी शालीन का सपोर्ट किया है। निया ने एक ट्वीट कर लिखा, 'शालिन के दोस्त जानते हैं कि वो शांत और कंपोज हैं। वो अपनी सीमाएं जानते हैं और निश्चित रूप से ऐसा कोई नहीं जो आसानी से अपना आपा खो देगा। सजा की आवश्यकता नहीं थी।'
यहां तक कि देवोलीना भट्टाचार्जी, जिन्हें बिग बॉस 15 में देखा गया था वो भी शालीन के साथ खड़ी हुई हैं। अभिनेत्री ने ट्वीट किया, 'वैसे शालीन मेरे पसंदीदा नहीं है, लेकिन उनकी गलती नहीं थी। ये #biggbosshai भाई किंडरगार्डन नहीं। खुद से देखा नहीं पर लोगों के बातें सुनकर दोशी मान लिया।'
यह पहली बार नहीं है जब किसी टास्क को करते समय कोई घायल हुआ है। हर सीजन में, हर टास्क में किसी ना किसी को शारीरिक रूप से घायल होना पड़ा है। लेकिन यह पहली बार है जब किसी कैदी को इतनी कड़ी सजा मिली है।
