टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai से सामने आया Bhavika Sharma का फर्स्ट लुक? फोटो वायरल होते ही दर्शकों में मची खलबली

Bhavika Sharma Look From Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' को लेकर दावा किया जा रहा है कि शो से जुड़ा भाविका शर्मा का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है।

Image

'सहर होने को है' सीरियल से सामने आया भाविका शर्मा का फर्स्ट लुक? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bhavika Sharma Look From Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सहर होने को है' सीरियल में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने फैंस के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 'सहर होने को है' को लेकर ही खबर आई थी कि इस शो के लिए एक्ट्रेस भाविका शर्मा को कंफर्म किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां भी निभा ली हैं। वहीं अब भाविका शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 'सहर होने को है' सीरियल से जुड़ा एक्ट्रेस का पहला लुक है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avinash Mishra संग सगाई की अफवाहों पर ईशा सिंह ने बताया सच, एक्टर ने भी सरेआम बता दी अपनी 'फीलिंग्स'

    भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को 'सहर होने को है' सीरियल में बतौर सहर देखने के लिए फैंस की बेताबी सातवें आसमान पर है। वहीं अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही फोटो ने भी फैंस की धड़कन बढ़ा दी है। बतौर सहर भाविका शर्मा तस्वीर में सिर से दुपट्टा ओढ़े नजर आईं। यहां तक कि तस्वीर में भाविका शर्मा की आंखों का रंग भी बदला-बदला नजर आया। भाविका शर्मा का बतौर सहर ये लुक तो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, साथ ही दर्शक इसपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: लीड एक्ट्रेस बनेंगी भाविका शर्मा, ऋषिता कोठारी को रिप्लेस कर बटोरेंगी TRP!
    Seher Hone Ko Hai से वायरल हुआ भाविका शर्मा का फर्स्ट लुक?

    Seher Hone Ko Hai से वायरल हुआ भाविका शर्मा का फर्स्ट लुक?

      हालांकि भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) का 'सहर होने को है' से जुड़ा ये लुक आधिकारिक नहीं बल्कि बनावटी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये तस्वीर एआई से बनाई गई है। एक यूजर ने लिखा, "कौन इसे सच मान रहा है, ये साफ पता चल रहा है कि एआई से बनाई गई तस्वीर है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "फेक है ये तो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये है तो एआई फोटो, लेकिन भाविका इस लुक में बहुत प्यारी लग रही है।" चौथे यूजर ने लिखा, "भाविका पर ये लुक सूट कर रहा है।" बता दें कि भाविका शर्मा की कास्टिंग पर अभी तक 'सहर होने को है' सीरियल के मेकर्स ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article