टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai: लीड एक्ट्रेस बनेंगी भाविका शर्मा, ऋषिता कोठारी को रिप्लेस कर बटोरेंगी TRP!

Bhavika Sharma On Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' की लीड एक्ट्रेस की तलाश अभी जारी है। वहीं अब शो के लिए भाविका शर्मा का नाम भी सामने आ रहा है।

Image

'सहर होने को है' में नजर आएंगी भाविका शर्मा? फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Bhavika Sharma On Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सहर होने को है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी शो से बखूबी बांधा हुआ है। यूं तो सीरियल को पहले जहां माही विज ने अलविदा कहा। वहीं अब एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी के भी 'सहर होने को है' छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। इन सबके बीच ही 'सहर होने को है' में लीप भी आने वाला है, जिसके बाद सीरियल की कहानी को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। यूं तो अभी तक 'सहर होने को है' के लिए कई दिग्गज टीवी एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस भाविका शर्मा का नाम भी 'सहर होने को है' के लिए सामने आ रहा है। यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: जाते-जाते भावुक हो गईं Mahhi Vij, पोस्ट में कही दिल की बात; एक्स-पति जय ने दिया रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को हाल ही में सीरियल 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) के सेट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद से ही उनके शो में शामिल होने की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। वहीं प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भाविका शर्मा "सहर होने को है' के सेट पर मॉक टेस्ट देने आई थीं। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि सीरियल की नई लीड एक्ट्रेस की तलाश में मेकर्स पार्थ समथान की भी खूब मदद ले रहे हैं और उनके सुझाए गए नामों पर भी काम कर रहे हैं। वहीं अगर भाविका शर्मा 'सहर होने को है' के लिए चुनी जाती हैं तो ये एक साल बाद उनका टीवी पर कमबैक होगा। साथ ही पार्थ समथान संग पहली बार उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Promo: अभिरा को धक्के मारकर घर से बाहर निकालेगी विद्या? अरमान की जाएगी याद्दाश्त

seher hone ko hai (6)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ये हसीना बनेगी पैरेलल लीड

बता दें कि 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) में एक्ट्रेस सुमित सिंह की भी एंट्री होने वाली है। वह शो में पैरेलल लीड की भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। सुमित सिंह और भाविका शर्मा पहले भी 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल का एक साथ हिस्सा रह चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article