टीवी मसाला

Avinash Mishra संग सगाई की अफवाहों पर ईशा सिंह ने बताया सच, एक्टर ने भी सरेआम बता दी अपनी 'फीलिंग्स'

Eisha Singh Open Up On Engagement Rumors With Avinash Mishra: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का गाना 'काला शा काला' रिलीज हो चुका है। इसी से जुड़े इवेंट में ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा संग सगाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। वहीं एक्टर ने भी सरेआम अपनी फीलिंग्स का इजहार किया।

Image

अविनाश मिश्रा संग सगाई की खबरों पर बोलीं ईशा सिंह

Eisha Singh Open Up On Engagement Rumors With Avinash Mishra: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती "बिग बॉस 18' में हुई थी। दोनों के बॉन्ड को दर्शकों ने इस कदर पसंद किया था कि उनकी डेटिंग की अटकलें भी लगने लगी थीं। खुद अविनाश मिश्रा ने भी बिग बॉस में कहा था कि उनके दिल में ईशा सिंह (Eisha Singh) के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। बीते दिन उनका गाना 'काला शा काला' रिलीज हुआ, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीते दिन 'काला शा काला' से जुड़े इवेंट में ही ईशा सिंह ने अपनी और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने सगाई की अफवाहों का भी सच जाहिर किया।

ईशा सिंह (Eisha Singh) ने टेली मसाला संग बातचीत के दौरान अपनी और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने हंसते हुए कहा, "अभी कुछ आया था कि हमारी सगाई हो गई है। तो मैंने अविनाश से कहा कि हमारी सगाई हो गई है। अरे हमें तो बुला लेते हमारी सगाई में। हमें ही हमारी सगाई में नहीं बुलाया गया। ये चीजें बहुत फनी हैं।" ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा को अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा, "ये सभी सिर्फ अफवाहें हैं और कुछ नहीं। इन्हें केवल अफवाहों की तरह ही देखें और हर किसी को इसपर हंसना चाहिए।"

ईशा सिंह (Eisha Singh) के अलावा अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने भी एक्ट्रेस के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर कीं। ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान अविनाश से पूछा गया कि क्या उनके दिल में अभी भी ईशा सिंह के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है या बिग बॉस 18 के बाद चीजें बदल गई हैं। इसपर ईशा सिंह ने कहा, "एहसास अभी भी वही हैं। मैं कुछ भी नहीं बदल रहा हूं और अपने शब्दों से पीछ नहीं हट रहा हूं। हम अच्छे दोस्त थे, एक-दूजे का साथ दे रहे थे और अभी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article