Richa Soni On Sanchita Ugale Suicide: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। संचिता उगले ने अपने नालासोपारा स्थित घर में खुदकुशी कर ली है। उनकी मौत से फैंस ही नहीं बल्कि टीवी सितारों को भी बड़ा झटका लगा है। संचिता उगले की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की छानबीन में भी लगी हुई है। संचिता उगले की मौत को लेकर टेली टॉक इंडिया ने उनकी को-स्टार ऋचा सोनी से बातचीत की। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि संचिता उगले (Sanchita Ugale) बहुत ही खुशमिजाज लड़की थीं। लेकिन कई बार उन्हें काम की वजह से तनाव हो जाता था।
संचिता उगले की खुदकुशी से स्तब्ध हैं ऋचा सोनी
ऋचा सोनी (Richa Soni) और संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने सीरियल 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में साथ काम किया है। ऋचा सोनी ने संचिता उगले के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें पहले एक्ट्रेस की खुदकुशी की खबर पर यकीन ही नहीं हुआ। लेकिन बाद में उन्हें एक को-स्टार का फोन आया, जिन्होंने संचिता उगले की खुदकुशी की जानकारी दी। ऋचा सोनी ने संचिता के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे पहले भी इस बारे में मैसेज आ रहे थे लेकिन मुझे लगा कि ये फेक न्यूज है। मैं जानती हूं संचिता को और बहुत क्लोज हमारी बॉन्ड थी। बहुत दुख हो रहा है मुझे और मैं खुद हैरान हूं कि मैं इसपर क्या रिएक्ट करूं।" ऋचा सोनी से सवाल किया गया कि क्या उनकी संचिता उगले से बात हुई थी, क्या एक्ट्रेस परेशान थीं? इसपर ऋचा सोनी ने कहा, "मुझे कुछ परेशानी के बारे में पता ही नहीं चला। मैं एक बार जिम से आ रही थी तो वो मलाड वाले क्षेत्र में खड़ी थी। मैंने उससे पूछा कि यहां क्या कर रही हो तो उसने बताया कि उसे पान खाना था तो भाई उसे लेने गया है। वो ऐसी थी, बहुत खुश रहती थी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' फेम Sanchita Ugale ने की खुदकुशी, विक्की कौशल की 'छावा' में भी आ चुकी हैं नजर

Sanchita Ugale के निधन से हैरान हैं ऋचा सोनी
काम को लेकर होता था संचिता उगले को तनाव!
ऋचा सोनी (Richa Soni) ने संचिता उगले के बारे में आगे कहा, "बहुत खुश रहती थी। थोड़ा उसे तनाव हो जाता था काम का, क्योंकि वो लीड थी और जब लीड के तौर पर काम करते हो तो काम का दबाव बहुत ज्यादा होता है। दूसरे किरदारों की तुलना में लीड के ज्यादा सीन होते हैं। हमने साथ में अच्छा वक्त बिताया है। 6-7 महीने हमने साथ में वक्त बिताया है।" ऋचा सोनी ने बताया कि उन्हें कभी भी संचिता उगले की बातों से कभी नहीं लगा कि वह ऐसा कदम उठा सकती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "संचिता मेरा बहुत सम्मान करती थी, हमारा रिश्ता बहुत प्यारा था। बहुत प्यारी बच्ची थी। मैं हमेशा उसे कहती थी कि तुम बेस्ट हो और तुम बहुत अच्छा कर रही हो। जब हमारे सीन नहीं होते थे तो हम जिंदगी को लेकर बहुत बातें करते थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' फेम Sanchita Ugale का आखिरी पोस्ट इंटरनेट पर हुआ वायरल, आत्महत्या से कुछ समय पहले बनाया वीडियो
