Sanchita Ugale Last Post: टीवी इंडस्ट्री में सोमवार की सुबह एक शॉकिंग खबर के साथ हुई। कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) फेम एक्ट्रेस संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने मौत को गले लगा लिया। जानकारी के मुताबिक, संचिता उगले ने आत्महत्या की है। उन्होंने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर फंखे से लटककर आत्महत्या की। ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस के घर में मातम पसरा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी जैसे ही ये जानकारी सामने आई, तो फैंस हैरान हैं, लेकिन इस बीच संचिता उगले का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने सुसाइड से चंद घंटे पहले बनाया था। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Naagin 7 Wrap Up: सेट पर आखिरी दिन फूट-फूटकर रोईं Kanika Mann, बोलीं- 'राधिका मर गईं, लेकिन ड्रेगन नहीं...')
संचिता उगले का आखिरी पोस्ट
संचिता उगले ने सुसाइड से चंद घंटे पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं और वीडियो देखकर जरा भी नहीं लग रहा कि वह अपनी जिंदगी में आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती हैं। वीडियो में वह जया प्रदा और ऋषि कपूर के गाने डफली वाले डफली बजा पर रील बना रही हैं। संचिता के एक्सप्रेशन देखने लायक है। इस वीडियो में संचिता ने अपने हाथ में कैमरा पकड़ रखा है, जिसके लिए भी वह काफी खुश नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने पिंक कलर की कुर्ती पहनी है और कानों में छोटी छोटी झुमकियां हैं। इसके अलावा, संचिता का लुक में बिंदी और चुड़ियां भी शामिल की हैं, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में संचिता उगले ने कैप्शन में लिखा, 'मैं नाचूं तो नचा...' (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- प्रणित मोरे के विवाद के बीच Munawar Faruqui ने दी लोगों को 'थमने' की सलाह, बोले- किसी की लाश निकलेगी तब...)
