Sanchita Ugale Dies By Suicide: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले को लेकर बड़ी खबर आ रही है। संचिता उगले ने बेहद कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। संचिता उगले को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने खुदकुशी की है। हालांकि उनके इस कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। संचिता उगले टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। संचिता उगले (Sanchita Ugale) टीवी के कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, जिसमें 'कुमकुम भाग्य', 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' और 'साजन घर' जैसे शोज शामिल हैं। इसके साथ ही संचिता उगले ने विक्की कौशल की सुपरहिट मूवी 'छावा' में भी काम किया है, जिसमें उन्होंने 'ताराबाई' की भूमिका निभाई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के विवाद के बीच Munawar Faruqui ने दी लोगों को 'थमने' की सलाह, बोले- किसी की लाश निकलेगी तब...
खबरों की मानें तो संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में मौजूद अपने घर में खुदकुशी की। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ नालासोपारा में रहती थीं। संचिता उगले द्वारा ये कदम रविवार की शाम 6:30 बजे से 7:30 के बीच उठाया गया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो घटना के समय जहां संचिता घर पर अकेली थीं तो वहीं परिवार के बाकी सदस्य बाहर थे। पुलिस ने कहा कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर घर के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के सदस्यों ने घर लौटने के बाद उसे देखा और तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी को बताया। खबर मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने एक्ट्रेस के मौत के कारणों की जांच शुरू की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sorab Bedi संग नाम जुड़ने पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'यह बहुत ही खराब...'

संचिता उगले ने की खुदकुशी
संचिता उगले (Sanchita Ugale) की मौत का सही कारण पता लगाने के लिए बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और सभी मुमकिन एंगल से जांच कर रही है। इन्वेस्टिगेटर एक्ट्रेस के हाल के पर्सनल और प्रोफेशनल हालात की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी तरह के तनाव में तो नहीं थीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चल रही जांच के तहत परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के बयान दर्ज किए जा सकते हैं।
