टीवी मसाला

संभावना सेठ से काम देने का वादा कर मुकर गए थे सलमान खान, सालों बाद राज खोलते हुए बोलीं- वो मुझसे चिढ़े हुए थे

Sambhavana Seth Reveals Once Salman Khan Broke Her Heart: भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी तक पर जबरदस्त पहचान बनाने वाली संभावना सेठ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान ने उनसे काम देने का वादा किया था। लेकिन बाद में सलमान खान की वजह से ही वह खूब रोई थीं।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Sambhavana Seth Reveals Once Salman Khan Broke Her Heart: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन संभावना सेठ ने अपने अंदाज से और एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। संभावना सेठ अपने यू-ट्यूब व्लॉग के कारण भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उनके तेवर ने लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। संभावना सेठ ने हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में बताया है कि सलमान खान ने उनसे काम देने का वादा किया था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही सलमान खान अपनी बातों से मुकर गए थे। संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने ये तक बताया कि सलमान खान की बातें सुनकर वह खूब रोई थीं।

संभावना सेठ ने हॉटरफ्लाई को दिये इंटरव्यू में बताया था कि 'बिग बॉस 4' में सलमान खान की एंट्री के वक्त पिछले सीजन के कलाकारों को भी बुलाया गया था। ऐसे में एक्ट्रेस ने परफॉर्मेंस दी थी और उसके बाद वह कोने में जाकर बैठ गईं। संभावना सेठ ने कहा, "तभी सलमान जी ने कहा कि इस लड़की ने कमाल कर दिया। फिर मेरे दोस्त रवि किशन मुझे सलमान जी के पास ले गए और उन्होंने सलमान जी से कहा कि ये संभावना हैं, भोजपुरी की आन बान और शान। बहुत अच्छा डांस करती हैं। सलमान जी ने भी जवाब दिया कि हां मैंने इनका डांस देखा।" संभावना ने बताया कि उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए एक्टर से पूछा, "सर आपको ठीक लगे तो मुझे फिल्म में...। सलमान जी ने कहा, 'हां हां, 100%।' मुझे भी लगा कि अब तो मैं फाड़ दूंगी और उन्होंने मुझे अपना पर्सनल नंबर भी दिया।"

सलमान खान को बुरी लगी संभावना सेठ की ये बात!

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने इंटरव्यू में आगे बताया कि उन्हें दोबारा स्टेज पर बुलाया गया और मेकर्स ने उनसे कहा कि वह सलमान को उसी अंदाज में जवाब दें, जैसे बिग बॉस में सबको देती थीं। संभावना ने कहा, "मैंने मेकर्स के हिसाब से चीजें कीं, लेकिन शायद सलमान जी को वो बात पसंद नहीं आई। मुझे लगता है कि सलमान जी को वो लड़कियां पसंद नहीं हैं जो थोड़ा उठकर ज्यादा बात करें, ये मेरा सोचना है।"

संभावना सेठ से चिढ़ गए थे सलमान खान?

संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने बताया कि शो खत्म होने के बाद मैं सलमान जी से मिलने गई। लेकिन वो मुझे बहुत इरिटेटेड लग रहे थे। संभावना ने कहा, "वो मुझे बिल्कुल अलग रहे थे, वैसे नहीं जैसे स्टेज पर थे। अब वो मुझसे चिढ़े हुए थे या थक गए थे, पता नहीं। मैंने पूछा कि सर आपने कहा था कि आप मुझे फिल्म में...। सलमान ने कहा कि संभावना तुम्हें थोड़ा वजन कम करना पड़ेगा और मैं लोगों को प्रमोट नहीं करता हूं।" संभावना सेठ ने बताया कि सलमान खान की बातें सुनकर मेरा दिल टूट गया। मैं रोते-रोते घर गई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह आज भी सलमान खान की बड़ी फैन हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article