टीवी मसाला

Isha Malviya ने बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल से किया ब्रेकअप! दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 05:06 PM IST

Samarth-Isha Breakup: समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि समर्थ और ईशा ने ब्रेकअप की खबर को कंफर्म नहीं किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Samarth and Isha (credit Pic: Instagram)

Samarth-Isha Breakup: समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। बिग बॉस 17 में भी दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते थे। बिग बॉस 17 से निकलने के बाद भी दोनों साथ में नजर आए थे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, समर्थ और ईशा का ब्रेकअप हो गया है। बिग बॉस 17 से निकलने के 2 महीने बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अभी तक दोनों ने ब्रेकअप की खबर पर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। एक यूजर ने लिखा, बेचारा चिंटू। दूसरे यूजर ने लिखा, ये तो होना ही था। तीसरे यूजर ने लिखा, ईशा ने चिंटू को भी छोड़ा दिया था।

ईशा-समर्थ का हुआ ब्रेकअप

ईशा और समर्थ की पहली मुलाकात उड़ारियां के सेट पर हुई थी। सेट पर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। समर्थ से पहले ईशा अभिषेक को डेट कर रही थी। दोनों के रिश्ता बहुत ही बुरे नोट पर खत्म हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे की बिग बॉस 17 में जमकर धज्जियां उड़ाई थी। शो में अभिषेक ने कहा था कि समर्थ और ईशा का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा।

इससे पहले भी समर्थ और ईशा के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। समर्थ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि कुछ लोग इतने बिजी है कि उनके पास किसी चीज के लिए टाइम नहीं है। समर्थ के पोस्ट को फैंस ने ईशा के लिए बताया था। हालांकि बाद में दोनों ने ब्रेकअप की खबर को अफवाह बताया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article