बॉलीवुड

विकास दिव्यकीर्ति ने रणबीर कपूर की एनमिल को बताया 'फूहड़', बोले- इससे युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2024, 01:40 PM IST

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म को कई लोगों ने महिला विरोधी बताया था। अब इस फिल्म पर एजुकेटर विकास दिव्यकीर्ति ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे फूहड़ फिल्म बताया। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि इस फिल्म की वजह से युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा।

Image

Vikas Divyakriti-Ranbir Kapoor (Credit Pic: Instagram)

एजुकेटर, यूट्यूबर और आईएसएस कोच विकास दिव्यकीर्ति हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर विकास दिव्यकीर्ति की जबरदस्त फैन फॉलोइंगा हैं। विकास दिव्यकीर्ति ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रणबीर कपूर की एनिमल के बारे में बात की। उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी राय दी। उन्होंने फिल्म की आलोचना की। विकास दिव्यकीर्ति से पहले भी कई स्टार्स ने एनिमल की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्मों से बुरा असर पड़ता है।

नीलेश मिश्रा को दिए इंटरव्यू में विकास ने कहा, एनमिल जैसी फिल्में हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती है। इस तरह की फिल्में नहीं बनानी चाहिए। आपने पैसे कमाया। आपने दिखाया कि हीरो एक जानवर की तरह बिहेव करता है। कुछ तो सोशल वैल्यू होना चाहिए। सिर्फ पैसा कमाने के लिए काम नहीं करना चाहिए।

विकास दिव्यकीर्ति ने की एनिमल की आलोचना

विकास ने फिल्म से जुड़े एक सीन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, फिल्म का कैरेक्टर हीरोइन को अपनी लॉयलिटी प्रूफ करने के लिए जूते चाटने को कहता है। उन्होंने कहा, क्या होगा अगर कल कुछ लड़के जो मैच्योर नहीं है। वो इस तरह का काम करते हैं। हम इतनी बदतमीज और फूहड़ फिल्म बना रहे हैं तो ये बहुत ही दुखद है। विकास विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल में नजर आए थे। विकास दिव्यकीर्ति के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।

वहीं, एनिमल की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में रणबीर के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में रणबीर और बॉबी के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article