टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: क्या सलमान खान ने छोड़ दिया बिग बॉस ओटीटी 2? फैंस को लगेगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 17, 2023, 10:30 AM IST

Salman Khan Quits Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 ने धमाल मचा दिया है। फैंस इस शो को बेहद पसंद कर रहे हैं। हर हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट करते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने बिग बॉस ओटीटी की होस्टिंग छोड़ दी है।

Image

Salman Khan (credit pic: instagram)

Salman Khan Quits Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स हर दिन अपना रंग बदलते हैं। मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। शो के एक्सटेंशन मिलते ही घर में एल्विश यादव और आशिका भाटिया की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। एल्विश सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार सलमान खान की जगह कृष्णा अभिषेक ने होस्ट किया था। कृष्णा के होस्ट करने की वजह सलमान के वर्क कमिटमेंट को बताया गया था।

क्या सलमान ने छोड़ दिया बिग बॉस ओटीटी 2

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने बिग बॉस ओटीटी 2 छोड़ दिया है। इतना ही नहीं वो बिग बॉस के अपकमिंग सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। राजमा चावल नाम के ट्विटर हैंडल का कहना है कि सलमान ने बिग बॉस ओटीटी छोड़ दिया है और वो टीवी वर्जन पर भी नजर नहीं आएंगे। इसका कारण क्रिएटिव की ओर से कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन है। इससे निर्माताओं की परेशानी बढ़ सकती है जिन्होंने जानबूझकर सलमान को सिगरेट पकड़े हुए वीकेंड का वार टेलिकास्ट किया था। सोशल मीडिया पर ये ट्वीट छाया हुआ है। फैंस इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

वीकेंड का वार पर कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने एंटरटेनमेंट का तड़का लगया था। इस हफ्ते भी घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ है। वीकेंड पर मनीषा रानी और अविनाश सचदेव को कृष्णा अभिषेक ने बताया कि वो घर में कहां गलत दिखे। वीकेंड पर घरवालों ने एक- दूसरे पर टास्क के जरिए भड़ास निकाली।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article