टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित के शो से इस हसीना का कटा पत्ता, पहले ही हफ्ते में हुई एलिमिनेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 17, 2023, 09:55 AM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। शो का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 15 जुलाई को शो ऑनएयर हो चुका है। शो के पहले हफ्ते में ही ये कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गई है। इस बार के स्टंट पहले से दोगुना खतरनाक हो रहे हैं।

Image

Khatron Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 टेलिकास्ट हो गया है। शो का पहला एपिसोड ही धमाकेदार रहा। सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना टास्क बेहतरीन तरीके से पूरा किया। इस बार शो में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, रुही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा, अंजुम फकीह समेत टीवी के कई चहेते सितारे नजर आए। शो में एक तरह जहां कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार स्टंट परफॉर्म किया। दूसरी तरफ स्टंट के दौरान एक- दूसरे का हौसला भी बढ़ाते हुए नजर आए।

खतरों के खिलाड़ी कलर्स टीवी पर 15 जुलाई को ऑन एयर हुआ है। शो से सबसे पहले रूही चतुर्वेदी एलिमिनेट हुई है। एक्ट्रेस ने अपना स्टंट तो कंप्लीट किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा टाइम लगा।

रूही चतुर्वेदी हुईं घर से बेघर

एलिमिनेशन टास्क में रूही चतुर्वदी और अंजुम फकीह थे। दोनों को सांप से भरा बक्सा खोलना था। कुंडली भाग्य की दोनों एक्ट्रेस एलिमिनेशन में एक- दूसरे के सामने थी। अंजुम ने इस टास्क को 12 मिनट में पूरा किया। वहीं, रूही चतुर्वेदी ने इस टास्क को कंप्लीट करने में 15 मिनट का समय लिया। रूही पहले टास्क के बाद ही शो से बाहर हो गई।

शो में फैंस शिव ठाकरे को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। शिव ने अपना टास्क बखूबी परफॉर्म किया। शिव ने अपने दर्शकों को निराश नहीं किया। शो का पहला स्टंट शिव ने परफॉर्म किया। शो में शिव के साथ अर्चना गौतम भी नजर आईं। अर्चना लोगों को भरपूर एंटरटेन कर रही हैं। उनका फनी अंदाज दर्शकों को पंसद आ रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article