सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ka Jaan) के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma) शो में पहुंचे थे। कपिल की पूरी टीम ने जमकर मस्ती की। शो पर कपिल ने सलमान और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) से कई सवाल पूछे। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। प्रोमो में सलमान खान प्यार पर एक मोनोलॉग डायलाग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस मोनोलॉग को सुनने के बाद फैंस की हंसी नहीं रूक रही है। मेकर्स ने सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपिल सलमान से पूछते हैं कि वैसे भाई आपको हर कोई बोलता है, जान बोलने का हक किसको दे रखा है।
सलमान कहते हैं, किसी को जान कहने का हक नहीं देना चाहिए। जान से स्टार्ट होता है और फिर जान ले लेती हैं। उसके बाद आई लव यू आता है, जैसे आई लव यू आया, जैसे ही पता चला कि ये फंसा उसके बाद आपकी जिंदगी बर्बाद।
सलमान ने कही सभी लड़कों के दिल की बात
सलमान आगे कहते हैं कि जान पूरा शब्द नहीं है। मुझे लगता है आगे ये होना चाहिए कि जान ले लूंगी तेरी, उसके बाद किसी और की जान बनाओगी और उसकी भी जान ले लूंगी। मेकर्स ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, सलमान खान तो हर लड़के के दिल की बात कह रहे हैं। सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि भाईजान अपने दिल की बात कह रहे हैं।
सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़, वेकटेंश लीड रोल में हैं। इसके अलावा शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म से शहनाज और पलक बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
