टीवी मसाला

Bigg Boss 16: Sajid Khan ने छोड़ा शो, फूट फूट कर रोए 'मंडली' मेंबर Shiv Thakare-Nimrit Kaur Ahluwalia

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 15, 2023, 10:36 AM IST

sajid khan exits bigg boss 16: बिग बॉस 16 टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अब द खबरी की जानकारी की मानें तो इस हफ्ते 3 कंटेस्टेंट घर से निकलते हुए नजर आएंगे। अब्दु रोजिक, साजिद खान और श्रीजिता डे इस हफ्ते घर से बाहर जा रहे हैं!!!

Image

sajid khan

bigg boss 16 abdu rozik to sreejita dey and sajid khan exits!!: बिग बॉस 16 में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। हर कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य उनसे मिलने और उन्हें बधाई देने आ रहे हैं। घरवाले अभी सबसे अच्छा समय बिता रहे हैं। क्योंकि शो में कंटेस्टेंट्स की मां, भाई, बहनें आ रही हैं। सलमान खान का शो अपने फिनाले के ओर बढ़ रहा है और अगले महीने तक बिग बॉस 16 खत्म हो जाएगा। लेकिन रियलिटी शो को टॉप-5 या टॉप-3 के लिए कुछ कंटेस्टेंट्स की छटनी करनी जरूरी है। अब खबरी के मुताबिक इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन होंगे। जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है।

इस हफ्ते बिग बॉस 16 में डबल एलिमिनेशन?

जैसा कि बिग बॉस 16 टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अब द खबरी की जानकारी की मानें तो इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट घर से निकलते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि साजिद खान और श्रीजिता डे इस हफ्ते घर से बाहर जा रहे हैं। आने वाले बिग बॉस के एपिसोड में साजिद खान शो से बाहर होते नजर आएंगे।

आगामी एपिसोड में बिग बॉस, साजिद खान के साथ बात करते हैं क्योंकि वह साजिद के शो से बाहर होने के बारे में सबके सामने घोषणा करते हैं।

बिग बॉस कहते हैं, 'साजिद, कंटेस्टेंट और आपके प्रशंसकों के साथ आपकी बॉन्डिंग काफी मुश्किल थी लेकिन आपने हमेशा ऐसा किया। आप इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिसे घर का हर कंटेस्टेंट इज्जत देता है। हमारे पास बिग बॉस में बताने के लिए आपकी बहुत सी कहानियां हैं और आगे बिग बॉस आपके लिए एक और लाइफ स्टोरी बन जाएगा। यह आपके साथ हाउसफुल था।'

साजिद खान घर से जाते वक्त बिग बॉस और सभी कंटेस्टेंट को उनकी यात्रा में उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद देंगे। साजिद रोने लगते हैं और कहते हैं, 'जो जो किसी से मेरे झगडे हुए उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। आप लोगों का समर्थन रहा है धन्यवाद!' वहीं साजिद की 'मंडली' के दोस्त उनको कसकर गले लगा लेते हैं। एक सप्ताह के भीतर घर में तीन जोरदार एविक्शन से घर में हर कोई हैरान और निराश होने वाला है। श्रीजिता डे और अब्दु रोजिक के बाद साजिद का घर से जाना काफी शॉकिंग होगा!

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article