Amaal Mallik on Sachet Tandon-Parampara Thakur: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में धमाल मचाने वाले अमाल मलिक (Amaal Mallik) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अमाल मलिक के एक के बाद एक इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अमाल मलिक ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में अमाल मलिक ने फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) के सुपरहिट सॉन्ग बेख्याली (Bekhayali) को लेकर सचेत टंडन (Sachet Tandon) और परंपरा ठाकुर (Parampara Thakur) के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं अमाल मलिक ने क्या कहा है।
अमाल मलिक ने कही ये बात
अमाल मलिक एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह टीवी शो बिग बॉस 19 नहीं बल्कि अमाल मलिक का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान अमाल मलिक ने सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है। अमाल मलिक ने कहा कि 'मैं गोली खाऊंगा लेकिन सच बोलूंगा। अगर कोई इंडस्ट्री में मेरा नाम खराब करना चाहता है तो करे। कहते हैं उसने भी रीमेक किया। हां किया, लेकिन कैसे किया वो भी देखो।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'किसी का क्रेडिट खाया? कभी नहीं। कभी बोला कि ये गाना मेरा है? या छुपाया कि रीक्रिएट किया है? लोग दूसरों के गाने पर अपना नाम लिखकर कहते हैं मैंने बनाया। मैंने कभी ऐसा नहीं किया। जिस कम्पोजर का गाना मैंने रीक्रिएट किया, क्या उसने कभी कहा कि मैंने उसका गाना बर्बाद कर दिया? कभी नहीं। पहले जो हुआ वो जाकर देख लो।' अंत में अमाल मलिक ने कहा कि 'ये लोग मेरे सामने कभी नहीं बोलते क्योंकि आधे तो मुझसे डरते हैं, ये सच है। इंस्टाग्राम पर बोलेंगे, कोर्ट में नहीं आएंगे। किसी को प्रॉब्लम है तो सीधा कोर्ट जाए। कॉपी किया है तो डिफेमेशन का केस करो।' अमाल मलिक का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
अमाल मलिक ने बिग बॉस में मचाया था धमाल
अमाल मलिक ने सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में खूब धमाल मचाया था। अमाल मलिक शो के फिनाले तक पहुंचे थे लेकिन विनर नहीं बन पाए।
