Rupali Ganguly Of Anupamaa Reaction On PM Narendra Modi Visits Adampur Airbase: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल हुए वायुसेना बल के अधिकारियों और जवानों की हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच पाकर जवानों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट दिखाई दी। सबने साथ मिलकर 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। पंजाब में मौजूद आदमपुर एयरबेस पाकिस्तानी सीमा के काफी करीब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इससे जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह वायुसेना के जवानों के साथ नजर आए। इन तस्वीरों को देख अब टीवी की चर्चित एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने ट्वीट किया है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवानों के बीच देख अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए लिखा, "अगर 'जले पर नमक छिड़कने' का कोई चेहरा होता। मोदी जी आपको हमारा ढेर सारा प्यार। जय हिंद।" रुपाली गांगुली के इस ट्वीट पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि रुपाली गांगुली ने अपने फैंस से तुर्की को बॉयकॉट करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने ट्वीट कर फैंस से अनुरोध किया कि क्या वे लोग तुर्की की अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं।"
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने ट्वीट में इस सिलसिले में लिखा, "क्या हम तुर्की से जुड़ी अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं। ये मेरी सभी भारतीय सितारों/इंफ्लुएंसर/पर्यटकों से अनुरोध है। एक भारतीय होने के नाते हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।" बता दें कि रुपाली गांगुली ने बीते साल ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए राजनीति में कदम रखा था।
