टीवी मसाला

Rupali Ganguly की मां ने बुढ़ापे में किया तड़कता-भड़कता डांस, राजकुमार राव और कृति सेनन भी हुए फैन

Rupali Ganguly Mother Dance: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। रूपाली के भाई विजय ने मदर्स डे पर मां के डांस का वीडियो शेयर किया जो देखने में काफी चौंका देने वाला है।

Image

Rupali Ganguly Mother Dance

Rupali Ganguly Mother Dance: कुछ दिनों पहले टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना रूपाली गांगुली ने अपने 48वें जन्मदिन की पार्टी रखी थी। टीवी जगत के तमाम कलाकारों ने इस पार्टी में शिरकत कर रौनक लगाई थी। रूपाली का सीरियल 'अनुपमा' की स्टार कास्ट ने भी जमकर मस्ती की थी। इस बीच रूपाली गांगुली की मां रजनी गांगुली का एक वीडियो सामने आया है जिसे एक्ट्रेस के भाई विजय ने शेयर किया। मदर्स डे के मौके पर विजय गांगुली ने मां का डांस वीडियो शेयर किया जिसमें वो लटके झटकों से बुढ़ापे की उम्र में अन्य लोगों को फेल करती हुई नजर आईं।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का भाई विजय गांगुली (Vijay Ganguly) बॉलीवुड इंडस्ट्री के अवॉर्ड विनिंग कोरियोग्राफर हैं। दोनों ही भाई बहन अपने-अपने करियर में काफी हिट साबित हुए। कल 11 मई को पूरी दुनिया ने मदर्स डे सेलिब्रेट किया। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी सितारों ने अपनी मां के शेयर तस्वीरें शेयर कर मदर्स डे की बधाई दी। इसी खास मौके पर रूपाली गांगुली ने भाई विजय ने भी अपनी मां को मदर्स डे विश करते हुए वीडियो शेयर किया। वीडियो में रजनी गांगुली गाने 'कमरिया' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सिर्फ यही नहीं अपने एक-एक डांस स्टेप से रूपाली की माँ ने मानों स्टेज पर आग लगा दी।

जिस उम्र में बूढ़े लोग आराम करते हैं लेकिन रूपाली गांगुली की मां का डांस देख हर कोई हैरान रह गया। इस वीडियो को देख बॉलीवुड कलाकार कृति सेनन और राजकुमार राव भी रूपाली की मां के फैन हो गए। वीडियो को पोस्ट करते हुए विजय लिखते हैं 'हैप्पी मदर्स डे, आई लव यू मेरी माँ।

आप हम में से बहुतों को प्रेरित करती हैं। इसी के साथ रूपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स के चलते दूसरे स्थान पर विराजमान है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article