Rupali Ganguly Husband Photos With Ex Wife: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस के पति की बेटी यह दावा कर रही है कि रूपाली ने घर तुड़वाया और जान से मारने कि धमकी भी दी। सिर्फ यही नहीं अश्विन की पहले दो शादियाँ हुई है जिनसे उन्हे दो बेटियां भी हुई जिसके बारे में सालों से छुपाकर रखा। इन सब विवादों के बीक सोशल मीडिया पर अश्विन की अपनी एक्स पत्नी के संग रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) जो अपनी अच्छाई के लिए जानी जाती है अब उनपर घर तोड़ने के लांछने लगे हैं। एक्ट्रेस के पति अश्विन की बेटी ने ये खुलासा किया कि रूपाली गांगुली ने पति को अपने बच्चों से दूर किया और वो साइको भी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अश्विन की अपनी पहली संग कुछ रोमांटिक फोटोज वायरल हो रही हैं। बात दें अश्विन की पहली पत्नी का नाम सपना वर्मा और इंस्टाग्राम बायो के हिसाब से वो मिस कर्नाटका भी रह चुकी हैं। कहा जा रहा है कि सपना अपनी दोनों बेटियों और परिवार संग अमेरिका में रहती हैं।
इस कंट्रोवर्सी पर लोग रूपाली गांगुली को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस के पति अश्विन ने सच्चाई बताते हुए यह कहा कि उनकी बेटी माता-पिता के तलाक से शायद उभर नहीं पाई है और उनकी पहली शादी काफी मुश्किलों के कारण टूटी थी। अब तक इस पूरे मामले पर सीरियल अनुपमा (Anupamaa) फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
