टीवी मसाला

Rupali Ganguly पर घर तोड़ने का लांछन लगते ही बचाव पर उतरे पति अश्विन, बेटी के दागों पर उगला सच

Ashwin K Verma Support Rupali Ganguly: हाल ही में रूपाली गांगुली पर इल्जाम लगा है की पति अश्विन को बेटियों से अलग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। ऐसे में अब एक्ट्रेस के पति ने अपना बयान सोशल मीडिया पर जारी के बेटी के इल्जाम का सच सभी के आगे बताया है।

Image

Ashwin K Verma Support Rupali Ganguly

Ashwin K Verma Support Rupali Ganguly: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा (Anupamaa) से घर-घर मशहूर हुईं रूपाली गांगुली इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। सीरीयल के को एक्टर संग लड़ाई के बाद अब एक्ट्रेस पे घर तुड़वाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस के पति अश्विन रूपाली से पहले दो शादियां कर चुके हैं जिसमें से उनकी एक बेटी ने बड़ा खुलासा किया है। रूपाली गांगुली के सौतेली बेटी का कहना है कि एक्ट्रेस ने घर तुड़वाया बल्कि अश्विन को बेटियों और परिवार से अलग भी किया। इन सब इल्जामों के बीच अश्विन ने खुद जनता के आगे आकार सच बताया है।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के पति अश्विन के वर्मा (Ashwin K Verma) ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि मेरी पिछली शादियों से दो बेटियां हैं, जिसके बारे में मैं और रूपाली हमेशा से खुलकर बात करते हैं और जिसकी मुझे बहुत परवाह है। मैं समझता हूँ कि मेरी छोटी बेटी को अभी भी अपने माता-पिता के रिश्ते के टूटने का बहुत दुख है क्योंकि तलाक एक कठिन अनुभव है जो उस बच्चों को बहुत नुकसान पहुंचाता है। शादियां कई कारणों से खत्म होती हैं, और मेरी दूसरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते में कई मुश्किलें थी।

अश्विन आगे लिखते हैं कि हम अलग हो गए चुनौतियाँ जो उसके और मेरे बीच थीं और जिनका किसी और इंसान से कोई लेना-देना नहीं था। मैं केवल अपने बच्चों और अपनी पत्नी के लिए सबसे अच्छा चाहता हूँ और मुझे यह देखकर दुख होता है कि मीडिया द्वारा किसी को भी नेगीतटीविटी के जंजाल में घसीटा जा रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article