टीवी मसाला

झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आईं Rupali Ganguly, बोलीं- सरकार को उन्हें सुनना चाहिए...

Rupali Ganguly Tweet On Jharkhand Students Protest: झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन पर अब रुपाली गांगुली का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। रुपाली गांगुली का कहना है कि सरकार को उनकी सुननी चाहिए।

Image

Rupali Ganguly ने झारखंड छात्र आंदोलन पर किया ट्वीट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rupali Ganguly Tweet On Jharkhand Students Protest: झारखंड में छात्रों ने जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में होने वाली धांधली व पेपरलीक के खिलाफ आवाज उठाई है। झारखंड के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़े पैमाने पर छात्र जुटे, जिन्होंने मामले को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही धांधली में सीबीआई जांच की भी मांग की है। झारखंड में हो रहे छात्र आंदोलन से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं अब उन छात्रों के समर्थन में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी उतरी हैं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने ट्वीट कर कहा कि सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Spoiler: स्टेज पर अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से पलटेगा गेम

झारखंड छात्र आंदोलन पर रुपाली गांगुली ने किया ट्वीट

झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर किया गया रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का ये ट्वीट देखते ही देखते चर्चा में आ गया। रुपाली गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा, "झारखंड के छात्र बारिश में डटकर खड़े हैं, शांतिपूर्वक न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी दृढ़ता सम्मान के लायक है, न कि चुप्पी के। सरकार को उन्हें सुनना चाहिए, जवाबदेही बनना चाहिए और उनकी चिंता को सुलझाना चाहिए। ये सभी छात्र एक राज्य के और राष्ट्र के भविष्य हैं। जल्द से जल्द उन्हें न्याय मिले और सभी छात्र उम्मीदों के साथ अपने घर लौट सकें।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रदर्शन पर PM मोदी के रिएक्शन के बाद अब Rupali Ganguly ने किया ट्वीट, बोलीं- बातचीत से समाधान...

Rupali Ganguly ने झारखंड छात्र आंदोलन पर किया ट्वीट

Rupali Ganguly ने झारखंड छात्र आंदोलन पर किया ट्वीट

बता दें कि इससे पहले भी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर मुखर देखा गया है। रुपाली गांगुली ने इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर भी कई ट्वीट किया था। वहीं उनके करियर की बात करें तो रुपाली गांगुली बीते कई सालों से सीरियल 'अनुपमा' के साथ लोगों के दिलों को जीत रही हैं। इससे पहले भी वह टीवी के कई सुपरहिट सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'कहानी घर-घर की' और 'परवरिश' जैसे शोज शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article