टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: स्टेज पर अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री से पलटेगा गेम

Anupamaa Spoiler 3 August, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। स्टेज पर माही की वजह से अनुपमा को बड़ा झटका लगेगा। वहीं कॉम्पिटीशन में दो वाइल्डकार्ड एंट्री होगी।

Image

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Anupamaa Spoiler 3 August, 2026: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया कि अनुपमा माही को मनाने की पूरी कोशिश करती है। लेकिन माही अनुपमा की एक बात नहीं सुनती। बल्कि वो अनुपमा से कहती है कि आपने कभी भी मुझे प्यार नहीं दिया। ऐसे में अनुपमा अंत में माही की जगह बंकू को अपनी टीम में शामिल करती है। हालांकि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के चक्कर में छलनी हुई Gaurav Khanna की पीठ, घाव दिखाते हुए बोले- सबसे दर्दनाक

    अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका

    रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी टीम के साथ स्टेज पर जाएगी। लेकिन उस टीम में माही की जगह बंकू होगा। वहीं होस्ट के पूछने पर अनुपमा बताएगी कि माही को कुछ जरूरी काम है। हालांकि जब माही प्रेम की टीम के साथ स्टेज पर कदम रखती है तो अनुपमा और बाकी लोगों को जोरदार झटका लगता है। ये देख दिग्विजय कहता है कि माही को हमारे साथ काम नहीं करना था, कोई बात नहीं। लेकिन प्रेम की टीम में जाना, ये तो गद्दारी हुई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '370 की बिरयानी' विवाद के बाद Pranit More ने दी पहली परफॉर्मेंस, स्टेज पर हुए भावुक; बोले- जो चीजें हुईं...

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

    Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

      माही की खुलेगी पोल

      माही को प्रेम की टीम में देख शेफ मनप्रीत अनुपमा पर सवाल उठाने लगती हैं। लेकिन तभी प्रेम सबको बताता है कि उसकी टीम में मौजूद परी प्रेग्नेंट है और वो कॉम्पिटीशन के लिए किसी के हेल्थ से खिलवाड़ नहीं कर सकता है। प्रेम बताता है कि माही ने खुद उसकी टीम में शामिल होने की इच्छा जताई, जिसपर वह मना नहीं कर पाया।

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

      Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट

      चूल्हे पर खाना बनाएगी अनुपमा और प्रेम की टीम

      'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा और प्रेम के सामने वाले ट्विस्ट से पर्दा उठता है। होस्ट उन्हें बताते हैं कि आज का खाना बिल्कुल ढाबा स्टाइल होना चाहिए। लेकिन आज लोग किसी भी तरह की तकनीक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। आपको खाना चूल्हे पर बनाना होगा। ये देखकर सब हैरान रह जाते हैं। लेकिन अनुपमा अपनी टीम को समझाती है कि मशीन हमारा काम सिर्फ आसान करती है, लेकिन काम तो हम ही करते हैं ना। दूसरी ओर प्रेम की टीम में राही बताती है कि उसे चूल्हा जलाने आता है। ऐसे में प्रेम राही को टास्क का लीडर बनाता है।

      टास्क के बीच होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

      'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि जजेस प्रेम और अनुपमा की टीम को बताते हैं कि अब इस कॉम्पिटीशन में वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। जहां अनुपमा की टीम में बा शामिल होती हैं तो वहीं प्रेम की टीम में वसुंधरा की एंट्री होती है। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'अनुपमा' में ये कॉम्पिटीशन क्या मोड़ लेगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article