टीवी मसाला

हिमाचल प्रदेश की त्रासदी फंसीं Rubina Dilaik की बेटियां, दर्द बयां कर बोलीं- लंबे समय उन्हें गोद में नहीं उठाया

Rubina Dilaik Daughters And Family Stuck In Himachal Pradesh: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां खूब बटोरी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर हिमाचल प्रदेश में आई आपदा पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी बेटियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गोद में नहीं लिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम

Rubina Dilaik Daughters And Family Stuck In Himachal Pradesh: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी एक्टिंग और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। रुबीना दिलैक इन दिनों 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं, जहां वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ प्यार की अग्निपरीक्षा देते नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों रुबीना दिलैक का परिवार मुश्किल से गुजर रहा है। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के कारण उनका परिवार वहां फंस गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि वे सभी सुरक्षित हैं, साथ ही उन्हें सुरक्षित जगह पनाह भी मिल चुकी है। रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने पोस्ट शेयर कर ये भी बताया कि उन्होंने लंबे वक्त से अपनी बेटियों को गोद में भी नहीं उठाया है।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। इन तस्वीरों में रुबीना दिलैक अपनी छोटी बहन रोहिणी दिलैक की बेटी वेदा के साथ नजर आईं। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "पिछले पांच दिन बिल्कुल उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। भूस्खलन और भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश की सड़कों, हाईवे, खेतों पर बुरा असर पड़ा है, यहां के परिवारों पर असर पड़ा है। मेरा दिल उन लोगों के लिए दुख रहा है, जो इन चीजों से परेशान हैं। इसमें मेरे रिश्तेदार भी शामिल हैं। मैं बस ये कहना चाहती हूं कि मैं सुरक्षित हूं और भगवान के शुक्र से मेरा परिवार भी। लेकिन लंबे वक्त से मैंने अपनी बेटियों को गोद में नहीं उठाया है।"

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैं आभारी हूं कि वे लोग स्वस्थ और खुश हैं और सुरक्षित वातावरण में भी हैं। यहां हमें मिली राहत की एक झलक जो हमें लीलाधर ट्रांक्विलिटी ने दी। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में हमारे लिए अपने दरवाजे खोले।" रुबीना दिलैक की सोशल मीडिया पोस्ट पर निशा रावल और प्रतीक सहजपाल जैसे स्टार्स ने भी कमेंट किया और एक्ट्रेस के सुरक्षित रहने की कामना की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article