टीवी मसाला

मुनव्वर फारूकी को रोस्ट करने का लाइसेंस रखती है TV की ये हसीना, सरेआम देती है फुल टक्कर

This actress roast Munawar Faruqui: रोस्टिंग के मामले में सबके छक्के छुड़ाने वाले मुनव्वर फारुकी(Munawar Faruqui) हमेशा से ही अपनी बेहतरीन रोस्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत बहुत मुश्किलों में की थी, लेकिन आज वो काफी बड़े मुकाम पर पहुचं चुके हैं। अगर बात करें उनकी रोस्टिंग की तो इस मामले में उन्हें कोई भी मात नहीं दे सकता। हालांकि अब एक टीवी की ऐसी हसीना आ चुकी हैं, जो हर पल मुनव्वर को रोस्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती।

Image

photo credit - munawar faruqui instagram

This actress roast Munawar Faruqui: भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) जो एक रेपर और गायक भी हैं। इन्होंने अपनी बेबाक रोस्टिंग से काफी लोगों का दिल जीता और इसी के साथ वो सबके लिए प्रेरणा भी बने हैं। मुनव्वर अब रोस्टिंग के अलावा और भी बहुत से काम करने लगे हैं। अभी हाल ही में उनका एक शो भी शुरु हुआ है जिसका नाम है "द सोसाइटी"(The Society)। बस इतना ही नहीं वो इस वक्त "पति पत्नी और पंगा" (Pati Patni Or Panga) होस्ट करने का काम भी कर रहे हैं। इस शो में उनकी होस्टिंग को देखना बहुत ही दिलचस्प लगता है। लेकिन कई बार होस्टिंग करते-करते कब वो रोस्टिंग पर उतर जाते हैं, किसी को पता नहीं चलता। "पति पत्नी और वो" में कई सारे जाने-माने टीवी के रियल कपल्स आए हैं, जिनमें वो हसीना भी शामिल हैं जो मुन्ना को रोस्टिंग के मामले में मुंह तोड़ जवाब देती हैं।

जी हां, वो हसीना ओर कोई नहीं बल्कि सबकी छोटी बहु रुबिना दिलैक(Rubina Dilaik) हैं। टीवी पर हमेशा छा जाने वाली रुबिना दिलैक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। "लाफ्टर शेफ 2" में जैसा सबने देखा कि कैसे वो बिना जवाब दिया रह नहीं पाती हैं। दरअसल "पति पत्नी और पंगा" में मुन्ना और रुबिना की तू-तू, मैं-मे फुल ऑन जारी रहती है, जहां एक तरफ मुनव्वर रुबिना को रोस्ट करने से पीछे नहीं हटते, वहीं दूसरी तरफ रुबिना भी कुछ कम नहीं हैं। वो ऐसे जवाब देती हैं कि मुन्ना का तो मुंह ही बंद हो जाता है। शो में मु्नव्वर ने एक कपल से पूछा "आपके बीच कोई लड़ाई होती है", तो रुबिना ने तुरंत टपक के बोला "तुमसे पूछो तो हर एपिसोड में हो रही है"। इतना ही नहीं जब मुन्ना ने कैजुअल कहा "मैं सेफ हूं" और रुबिना ने तुरंत कहा कि "सेफ तो तुम सिर्फ सोनाली जी के साथ लगते हो"।

'पति पत्नी और पंगा' में फैंस को भी यह रोस्टिंग देखने में बहुत मजा आता है और लोगों ने तो इंटरनेट पर मीम भी बनाने शुरु कर दिए हैं। दोनों एक-दूजे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन दोनों में से आपस में किसी भी तरह की कोई नफरत नहीं है। वो दोनों केवल मजाक-मस्ती में ही एक-दूसरे की टांग खीचते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article