टीवी मसाला

रुबीना दिलैक ने जुड़वा बेटियों के जन्म के दो साल बाद फिर दी खुशखबरी! वीडियो शेयर कर बोलीं- मैं प्रेग्नेंट हूं

Rubina Dilaik Says I Am Pregnant In Her Latest Post: टीवी की पॉपुलर एक्टर रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में रुबीना दिलैक ने पोस्ट शेयर कर लोगों को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर कहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम

Rubina Dilaik Says I Am Pregnant In Her Latest Post: टीवी की पॉपुलर एक्टर रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज के लिए खूब सुर्खियों में रहती हैं। 'छोटी बहू' बनकर टीवी पर छाने वाली रुबीना दिलैक इन दिनों 'द 50' के लिए चर्चा में थीं। रुबीना दिलैक को लेकर खबर आ रही थी कि वह जल्द ही "द 50' में आने वाली हैं। उनके साथ-साथ हिना खान के भी शो में एंट्री करने की खबर सामने आई थी। लेकिन इन सबसे इतर रुबीना दिलैक हाल ही में निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। इस बात का ऐलान खुद रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर किया है।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)) के वायरल क्लिप ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आईं। वीडियो में कदम रखते ही एक्ट्रेस कहती हैं, "मैं प्रेग्नेंट हूं।" रुबीना दिलैक के बयान के मुताबिक एक्ट्रेस जुड़वा बेटियों के जन्म के दो साल बाद तीसरे बच्चे को जन्म देंगी। लेकिन फैंस को रुबीना दिलैक का ये वीडियो एक प्रमोशनल स्टंट भी महसूस हो रहा है। हालांकि इस बात से पर्दा उठना बाकी है कि आखिर रुबीना दिलैक के वीडियो के पीछे सच्चाई क्या है।

rubina

फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम

बता दें कि रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को लोग 'द 50' में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उनकी एंट्री की भी आधिकारिक पुष्टि करना मुश्किल है। लेकिन 'बिग बॉस 14' के बाद दर्शक रुबीना दिलैक का गेम 'द 50' में भी देखना चाहते हैं। इससे इतर आखिरी बार रुबीना दिलैक को 'पति पत्नी और पंगा' में देखा गया था, जहां एक्ट्रेस ने अपने पति और एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ कदम रखा था। इस शो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए जीत दर्ज की थी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रुबीना दिलैक कलर्स के अपकमिंग शो में जलवा दिखाती हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article