टीवी मसाला

'बिग बॉस 14' के बाद अब इस TV शो में पावर कपल बन कदम रखेंगे रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, जीत के लिए भरेंगे हुंकार

Rubina Dilaik And Abhinav Shukla To Make Entry In This Reality Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रही हैं, जो कि जल्द ही खत्म होने वाला है। वहीं अब रुबीना दिलैक के हाथ एक और रियलिटी शो लगा है, जिसमें वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ कदम रख सकती हैं।

Image

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला एक साथ इस शो में आएंगे नजर

Rubina Dilaik And Abhinav Shukla To Make Entry In This Reality Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'छोटी बहू' से सुर्खियां बटोरने वाली रुबीना दिलैक आज एक-एक के दिल पर राज कर रही हैं। इन दिनों रुबीना दिलैक 'लाफ्टर शेप 2' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। हालांकि ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। लेकिन रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के फैंस के लिए खास बात यह है कि 'लाफ्टर शेफ 2' के बंद होने से पहले ही एक्ट्रेस के हाथ एक और रियलिटी शो लग गया है, जिसमें वह अकेली नहीं बल्कि पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ नजर आएंगी। 'बिग बॉस 14' के बाद ये दूसरा ऐसा शो होगा, जिसमें रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला साथ में दिखाई देंगे।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) एक साथ कलर्स टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि शो के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है और उनकी एंट्री 'पति पत्नी और पंगा' को नया आयाम दे सकती है। बता दें कि 'बिग बॉस 14' में उनकी केंमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। हालांकि उस शो में रहते हुए रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने मन-मुटाव को सुलझाने की कोशिश की थी, साथ ही अपने रिश्ते की भी नई शुरुआत की थी।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के अलावा भी टीवी के कई नामी कलाकार 'पति-पत्नी और पंगा' का हिस्सा बनने वाले हैं। इस लिस्ट में हिना खान-रॉकी जायसवाल, अविका गौर-मिलिंद चंदवानी और देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शो में मुनव्वर फारूकी भी नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article