टीवी मसाला

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla ने दिखाई जुड़वां बेटियों की पहली झलक, कपल ने रखा बच्चों का अनोखा नाम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 27, 2023, 01:29 PM IST

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla shared twin baby Pic: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने बेटियों की पहल झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने बेटियों के जन्म के एक महीने बाद उनके नाम का खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बेटियों की तस्वीरें छाई हुई हैं।

Image

Rubina Dilaik and Abhinav Shukla (credit pic: instagram)

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla shared twin baby Pic: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जुड़वां बेटियों के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने पहली बार बेटियों की झलक दिखाई हैं। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटियों के जन्म के एक महीने बाद कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने फैंस संग बेटियों के नाम का खुलासा भी किया है। सोशल मीडिया पर रुबीना की बच्चियों की फोटो वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

रुबीना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, गुरु पर्व के खास मौके पर एक्साइटेंड और बेहद खुश हूं अपनी बेटियों जीवा और ईधा से आप सबको मिलवाने के लिए। दोनों के जन्म को एक महीने हो गए हैं। पहली फोटो में रुबीना और अभिनव अपनी दोनों बेटियों को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में उनकी बेटी के नन्हें हाथ दिखाई दे रहे हैं। तीसरी फोटो में कपल ने अपनी बच्चियों के नाम का खुलासा किया है।

रुबीना ने फैंस को दिखाई बेटियों की पहली झलक

रुबीना और अभिनव अपने पेरेंटहुड पीरियड को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने 27 नवंबर को जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस के जिम ट्रेनर ने फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर की थी। रुबीना इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी प्रेग्नेंसी फेज को लेकर बात कर रही हैं। रुबीना टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट शो में काम किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article