Rubina Dilaik Pregnant: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर न्यूज में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्शन और पर्सनैलिटी की वजह से घर-घर काफी मशहूर हैं। कुछ समय से रुबीना के बारे में खबरे उड़ रही है की वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में अब कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस और उनके पति अभिनव शुक्ला ने फैंस को खुशखबरी दे दी है। जल्द ही इस कपल के घर बच्चे की किलकारी गूंजेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये तस्वीर।
कुछ देर पहले ही टीवी कपल रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर सभी को बता दिया है की जल्दी ही वो पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखते हैं कि 'हमने वादा किया था कि जब से हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब हम एक साथ दुनिया का पता लगाएंगे और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे यात्री का स्वागत करेंगे! इसी के साथ तस्वीरों में रुबीना और अभिनव एक साथ बोट पर पोज मार रहे हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।
यह गुड न्यूज सुन फैंस के साथ-साथ टीवी के कई सितारे एक्ट्रेस और उनके पति को बधाइयां दे रहे हैं। कुछ समय पहले रुबीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें उनका बेबी बंप प्लेन में दिखाई दिया था। जानकारी के लिए बता दें रुबीना और अभिनव की शादी 5 सा पहले 2018 में हुई थी। दोनों सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आए थे, जिसकी विनर रुबीना रहीं थीं।
