Aishwarya Khare & Rohit Suchanti: टीवी दुनिया के पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे अपने सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' की वजह सुर्खियों में रहते थे। दोनों के रोमांस को देखने के लिए जनता एक भी एपिसोड मिस नहीं करती थी। दोनों की गिनती टीवी की बेस्ट जोड़ियों में होती है। इस बीच ऐसे रुमर्स उड़ने लगे कि दोनों एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये सुनकर फैंस रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे से सोशल मीडिया पर तमाम सवाल पूछने लगे। अब खुद इन रुमर्स पर पूर्ण विराम लगाते हुए ऐश्वर्या ने रोहित सुचांती संग अफेयर का सच बताया।
खबरें है कि भाग्य लक्ष्मी (Bhagya Lakshmi) दो लीड कलाकार रह चुके ऐश्वर्या खरे (Aishwarya Khare) और रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) के बीच रोमांस चल रहा है। अब इन रुमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए ऐश्वर्या कहती हैं 'रोहित और मैं हमेशा से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। वो मज़ेदार और खुलकर बात करने वाले इंसान हैं। वो ऐसे ही हैं। लेकिन लोग अक्सर हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं और मुझे लगता है कि ये सब इसलिए होता है क्योंकि हम पिछले कुछ समय से एक शो कर रहे हैं।' ऐश्वर्या के इस बयान से साफ हो गया कि रोहित और वो एक अच्छे दोस्त हैं लवर्स नहीं।
साल 2021 में सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इस शो को जनता ने भरपूर प्यार भी दिया। साथ ही 'भाग्य लक्ष्मी' ने वक्त वक्त अपना डंका टीआरपी लिस्ट में भी बजाया। हालांकि एक समय पर आकार दर्शकों ने इस शो को भाव देना बंद कर दिया। इसी साल के शुरुआत में मेकर्स ने इसे ऑफ एयर करने का फैसला लिया।
