एजुकेशन

PGIMER नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने Nursing Officer Recruitment 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 243 पद भरे जाने हैं। जानें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका

Image

PGIMER नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

PGIMER Nursing Officer Admit Card 2026 OUT: नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) ने Nursing Officer Recruitment 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 5 नवंबर से संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। इसके जरिए नर्सिंग ऑफिसर के कुल 243 पद भरे जाने हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आखिरी समय का इंतजार किए बिना अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
विवरणजानकारी
संस्थानPGIMER चंडीगढ़
पद का नामनर्सिंग ऑफिसर
कुल वैकेंसी243
एडमिट कार्ड जारी5 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख18 नवंबर 2026
परीक्षा का तरीकाकंप्यूटर आधारित (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटpgimer.edu.in

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना जरूरी होगा। जानें डाउनलोड करने का तरीका

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं

1. सबसे पहले PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Recruitment या Latest Announcements सेक्शन खोलें।

3. Nursing Officer Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

5. लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।

प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे हॉल टिकट पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पते और अन्य निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ लें। भर्ती से जुड़े नए अपडेट के लिए PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article