Ramanand Sagar's Son Died at 84: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखभरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर चोपड़ा (Anand Ramanand Sagar Chopra) का 13 फरवरी को निधन हो गया। आनंद सागर 84 साल के थे। बताया जा रहा है कि आनंद सागर का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस स्थित हिंदू श्मशान भूमि में शाम 4:30 बजे संपन्न हुआ। आनंद सागर के निर्देशन फिल्म जगत को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन से सागर परिवार शोक में डूबा हुआ है। आनंद का निधन टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।
परिवार ने साझा की अंतिम संस्कार की खबर...
आनंद रामानंद सागर चोपड़ा के परिवार ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर को साझा किया है। इस खबर को साझा करते हुए परिवार ने आनंद रामानंद सागर चोपड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अंतिम संस्कार के बारे में भी जानकारी दी, जो 13 फरवरी को किया गया। (इसे भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर ने पहले दिन ही तोड़ा दम, देखें आंकड़े)

Anand Ramanand Sagar Chopra's statement
जानिए कौन थे आनंद सागर?
आनंद सागर अपने परिवार की विरासत को नई उंचाई पर ले गए थे। वे पौराणिक धारावाहिकों से जुड़े हुए थे, जिनमें रामायण का 2008 का वर्जन भी शामिल है। उन्होंने सालों तक कई टीवी और फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम किया था। वे निर्देशन करने के साथ-साथ निर्माण में भी सक्रिय रहे। उनके द्वारा निर्मित टेलीविजन और फिल्म प्रोजेक्ट्स उनके पिता द्वारा निर्मित धारावाहिकों के समान थीं। आनंद के टेलीविजन और फिल्म प्रोजेक्ट्स उनके पिता से जुड़े हुए थे।
