Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' (Tu Yaa Main) 13 फरवरी को रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में इस मूवी का क्लैश शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की 'ओ रोमियो' से हुआ है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं और दर्शकों भी दोनों ही फिल्मों को देखने जा रहे हैं। आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर को समीक्षकों से ज्यादातर सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं, जो इस फिल्म के कलेक्शन के लिए आने वाले दिनों में बेहतर साबित हो सकती हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने पहले दिन कुछ कमाई नहीं की है। आइए फिल्म के कलेक्शन पर डालें एक नजर।
लाखों में रही 'तू या मैं' की कमाई
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक ओपनिंग डे पर इसने 55 लाख रुपये की कमाई की है। इस मूवी की पहले दिन की कमाई काफी सुस्त रही है लेकिन शनिवार और रविवार के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर 'तू या मैं' के मुकाबले शाहिद कपूर की बड़े बजट वाली फिल्म 'ओ रोमियो' ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। (इसे भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर स्टारर को मिली धांसू शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करो)

Adarsh Gourav-Shanaya Kapoor
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू या मैं' की कहानी की बात करें तो यह फिल्म थाई हॉरर फिल्म 'द पूल' (2018) का आधिकारिक रूपांतरण है। इस मूवी में आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा पारुल गुलाटी, क्षिति जोग, अंश चोपड़ा और श्रीकांत यादव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है।
