Sunil Lahri Stayed Away From Son Wedding: सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी इन दिनों सुर्खियों में है। 5 दिसंबर को सुनील के बेटे कृष पाठक ने टीवी एक्ट्रेस सारा खान संग शादी रचाई। कृष और सारा ने हिन्दू और मुस्लिम धर्म का सम्मान करते हुए शादी की। पहले सात फेरे और बाद में दोनों ने निकाह किया। पूरी टीवी इंडस्ट्री और फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। हालांकि इन सब में से कृष के पिता गायब नजर आए। खबरें उड़ रही है कि सुनील अपने बेटे की शादी से खिलाफ हैं, क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।
टीवी एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) के बेटे ने मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) संग निकाह किया। इससे पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी तब भी सुनील ने बेटे की शादी पर ना ही कोई बयान और पोस्ट शेयर किया। सभी को उम्मीद थी कि शायद सुनील अपने बेटे की इस इंटर रीलिजन शादी को तवज्जो देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुनील इंस्टाग्राम पर रोज की तरह रामायण से जुड़ी क्लिप फैंस संग साझा करते रहे लेकिन बेटे कृष पाठक (Krish Pathak) की शादी पर चुप्पी बनाए रखी। ये देख लोग अनुमान लगा रहा हैं कि शायद सुनील लहरी कृष की सारा संग शादी के खिलाफ हैं। इसी के साथ रुमर्स हैं कि सुनील ने बेटे कृष की शादी का कोई भी फंक्शन में शिरकत नहीं की। हालांकि सच क्या है ये अब तक सामने नहीं आ पाया है।
बता दें टीवी एक्ट्रेस सारा खान की पहली शादी अली मर्चेन्ट संग 'बिग बॉस 4' के घर में हुई थी। हालांकि करीब एक साल बाद सारा और अली का तलाक हो गया। इसके बाद सारा ने कई साल तक शांतनु राजे को डेट किया लेकिन ब्रेकअप हो गया। अब इसी साल कोर्ट मैरिज करने के बाद सारा ने कृष पाठक को अपना हमसफ़र बनाया जो उनसे उम्र में 4 साल छोटे हैं। वहीं पेशे से कृष भी सारा की तरह एक एक्टर हैं।
