टीवी मसाला

Sara Khan ने साझा की कृष पाठक संग फेरों की तस्वीरें, दिल की बातें बयां कर बोलीं- मांग का ये सिंदूर...

Sara Khan Shares Photos From Marriage With Krish Pathak: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने बीते 5 दिसंबर को कृष पाठक संग शादी रचाई। एक्ट्रेस ने हाल ही में कृष पाठक संग फेरों की तस्वीरें साझा की हैं और एक रोमांटिक सा कैप्शन भी लिखा है। उनकी पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई।

Image

फोटो क्रेडिट- सारा खान इंस्टाग्राम

Sara Khan Shares Photos From Marriage With Krish Pathak: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सारा खान ने बीते 5 दिसंबर को कृष पाठक संग धूमधाम से शादी रचाई। सारा खान और कृष पाठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनपर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक ने हिंदू और मुस्लिम, दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की। वहीं अब सारा खान ने अपने और कृष पाठक के फेरे से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इतना ही नहीं, सारा खान ने फोटोज शेयर करते हुए रोमांटिक सा कैप्शन भी लिखा, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

सारा खान (Sara Khan) द्वारा शेयर की गई शादी की तस्वीरों में दोनों की खुशी देखने लायक रही। जहां एक फोटो में कृष पाठक, सारा खान की मांग में सिंदूर भरते नजर आए। वहीं दूसरी फोटो में वे साथ में सेल्फी लेते दिकाई दिये। इन फोटोज को शेयर करते हुए सारा खान ने कैप्शन में लिखा, "मांग का ये सिंदूर है, सिर्फ लाल नहीं मेरा 'हम' का नूर है।" सारा खान और कृष पाठक की इन फोटोज को अभी तक 21 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सुपरहिट जोड़ी, भगवान आप लोगों को आशीर्वाद दे।"

कोर्ट मैरिज कर चुके हैं सारा और कृष

बता दें कि सारा खान (Sara Khan) और कृष पाठक (Krish Pathak) ने बीते अक्टूबर में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कर अपना रिश्ता मुकम्मल किया। वहीं कोर्ट मैरिज के दो महीने बाद दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये। सारा खान और कृष पाठक ने निकाह तो किया ही, साथ ही फेरे भी लिये। अपनी शादी में सारा खान पहाड़ी दुल्हन बनीं और दोनों की शादी में पहाड़ी रीति-रिवाज भी देखने को मिले।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article