टीवी मसाला

Rakhi Sawant Mother Died: आखिरी पलों में बहुत बुरी थीं राखी सावंत की मां की हालत, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो, फैंस का टूटा दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 29, 2023, 11:03 AM IST

Rakhi Sawant Mother Died: राखी सावंत अपनी मां के निधन से टूट गई हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां के साथ आखिरी समय का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं।

Image

rakhi sawant (credit pic: instagram)

Rakhi Sawant Mother Died: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मां का निधन हो गया। एक्ट्रेस की मां का लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। एक्ट्रेस अपनी मां के बेहद करीब थीं। वो हमेशा अपनी मां के जल्द ठीक होने की दुआ मांगती थी। अपनी मां के निधन से राखी बुरी तरह से टूट गई हैं। पिछले कई दिनों से राखी की मां का टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था। राखी की मां ने 28 जनवरी को अस्पताल में अंतिम सांस ली। मां की मौत का एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है। वो बुरी तरह से टूट गई हैं। एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल है। राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ आखिरी पलों का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में राखी की मां अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। वहीं, राखी सावंत अपनी मां के पास जमीन पर बैठकर रो रही हैं। राखी अपने मां के ठीक होने की प्रार्थना कर रही हैं। लेकिन होनी को कौन टाल सके। भगवान ने उनकी मां को हमेशा के लिए छिन लिया।

राखी ने मां संग शेयर किया आखिरी वीडियो

राखी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आज मेरी मां का हाथ सिर से उठ गया और मेरे पास खोने को कुछ नहीं बचा। आई लव यू मां, आपके बिना मेरे पास कुछ नहीं। अब मेरी पुकार कौन सुनेगा और कौन मेरी मां को गला लगाएगा। मैं किस के पास जाऊं मां। मैं क्या करूं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक राखी को हौसला दे रहे हैं। राखी सांवत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां को अस्पताल से बाहर लेकर जा रही है। राखी फूटफूट कर रोते हुए नजर आ रही है। राखी की मां का अंतिम संस्कार आज नगरपालिका ईसाई कब्रिस्तान ओशिारा अंधेरी पश्चिम में दोपहार 12 बजे होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article