Rakhi Sawant Reaction On Akanksha Chamola: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में आ गए हैं। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में सरेआम बताया कि वह और गौरव शादी के 10 साल बाद अलग हो रहे हैं। आकांक्षा चमोला ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि बीते एक साल से वह और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अलग-अलग रह रहे हैं। आकांक्षा चमोला के इन दावों ने लोगों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कई फैंस तो अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की शादी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। वहीं आकांक्षा के दावे पर राखी सावंत ने दिलचस्प रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp Sach Ya Sazaa: हर्षद चोपड़ा के कारण घायल हुईं Sunita Ahuja, पहले दिन ही टास्क में मचा हंगामा
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपने और गौरव खन्ना गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) रिश्ते से जुड़ा राज 'लॉकअप: सच या सजा' में बताया। एक्ट्रेस का ये वीडियो नेटफ्लिक्स फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी साझा किया। वहीं इसपर कमेंट करते हुए राखी सावंत ने लिखा, "झूठी...।" राखी सावंत के कमेंट में कई दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिप्लाई किया और बोले, "हमें भी लग रहा है कि आकांक्षा चमोला झूठ बोल रही हैं।" बता दें कि आकांक्षा चमोला के इस दावे पर अभी तक गौरव खन्ना का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर के बचाव में उतरे Karan Veer Mehra, श्रेया कालरा संग हुए झगड़े पर दी प्रतिक्रिया (Exclusive)

Rakhi Sawant ने Akanksha Chamola को बताया 'झूठी'
आखिर क्यों झूठा लग रहा है आकांक्षा चमोला का तलाक का दावा
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के दावे को लोग इसलिए भी झूठा मान रहे हैं क्योंकि 'बिग बॉस 19' में एक्ट्रेस को गौरव खन्ना के साथ देखा गया था। फिनाले वाले दिन भी आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना के साथ थीं। इतना ही नहीं, कई बार पार्टी के मौके पर भी दोनों साथ ही नजर आए। यहां तक कि जब बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स को दुबई जाना था, तब भी आकांक्षा चमोला अपने पति गौरव खन्ना के साथ गई थीं। ऐसे में दर्शकों के लिए तलाक के दावे पर यकीन करना और भी मुश्किल हो रहा है। लोगों का ये भी कहना है कि आकांक्षा चमोला तलाक का दावा कर सहानुभूति बटोरना चाहती हैं।
