वेब सीरीज

Lock Upp Sach Ya Sazaa: हर्षद चोपड़ा के कारण घायल हुईं Sunita Ahuja, पहले दिन ही टास्क में मचा हंगामा

Lock Upp Sach Ya Sazaa Update: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' में पहले दिन से ही हंगामा शुरू हो गया है। शो में सुनीता आहूजा हर्षद चोपड़ा के कारण घायल हो गईं।

Image

'लॉकअप 2' में घायल हुईं सुनीता आहूजा (फोटो क्रेडिट- एक्स)

Lock Upp Sach Ya Sazaa Update: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' ने नेटफ्लिक्स पर धूम मचानी शुरू कर दी है। 'लॉकअप: सच या सजा' में कई पॉपुलर स्टार्स अपनी किस्मत आजमाने आए हैं। शो को लेकर दर्शकों में भी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। 'लॉकअप: सच या सजा' में पहले दिन कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया गया। लेकिन इस टास्क के बीच ही ऐसी घटना हो गई, जिसने न केवल "लॉकअप: सच या सजा' में बवाल मचा दिया। बल्कि दर्शकों को भी हैरान करके रख दिया। दरअसल, 'लॉकअप: सच या सजा' (Lock Upp Sach Ya Sazaa) में टास्क के बीच हर्षद चोपड़ा के कारण गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा घायल हो गईं। जहां एक तरफ सुनीता को लगी चोट से कंटेस्टेंट्स ने के बीच जमकर हंगामा हुआ। वहीं दूसरी ओर हर्षद चोपड़ा इस मामले पर भावुक नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर के बचाव में उतरे Karan Veer Mehra, श्रेया कालरा संग हुए झगड़े पर दी प्रतिक्रिया (Exclusive)

    'लॉकअप: सच या सजा' में कंटेस्टेंट्स टास्क में बिजी थे। वहीं हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इस सप्ताह सुरक्षित हैं, ऐसे में उन्हें टास्क में बाकी कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाना था। टास्क में हर्षद और आकांक्षा बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पेंट बॉल मार रहे थे। हर्षद चोपड़ा ने इस दौरान सुनीता आहूजा को निशाना बनाया, लेकिन पेंट बॉल सुनीता आहूजा के हाथ पर जा लगा, जिससे उन्हें चोट लग गई। ये घटना जाने-अनजाने में हुई है या फिर गेम के दबाव में हुई है, इससे पर्दा उठना अभी बाकी है। हालांकि सुनीता आहूजा को घायल करने के बाद हर्षद चोपड़ा खुद भावुक हो गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में एक-दूसरे के दुश्मन निकले ये 6 कंटेस्टेंट, पुराने विवाद उठाकर घर में मचाएंगे तबाही

      हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर श्रेया कालरा संग बात करते हुए भावुक नजर आए। श्रेया ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि ये टास्क है, लेकिन हर्षद चोपड़ा की आंखों में आंसू नजर आए। बता दें कि इस सप्ताह टास्क में शिवांगी जोशी से लेकर राम कपूर सहित कई कंटेस्टेंट्स असुरक्षित हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article