वेब सीरीज

Lock Upp 2: राम कपूर के बचाव में उतरे Karan Veer Mehra, श्रेया कालरा संग हुए झगड़े पर दी प्रतिक्रिया (Exclusive)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में पहले ही दिन राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच विवाद हुआ। श्रेया का गुस्सा राम कपूर पर निकला, जिस पर अब करणवीर मेहरा ने रिएक्ट किया है।

Image

karanveer mehra-ram kapoor (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) शुरू हो चुका है और पहले ही दिन इस शो में राम कपूर का श्रेया कालरा के साथ विवाद हुआ। श्रेया ने राम को उनके पुराने विवाद की वजह से फराह खान और रितेश देशमुख के सामने टारगेट किया। इस मौके पर राम कपूर की उम्र को भी बार बार उठाया गया, जिस वजह से विवाद काफी ज्यादा बढ़ा। अब इस विवाद पर बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने रिएक्शन दिया है। जून और टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने लॉकअप में हुए झगड़े में राम कपूर का खुलकर सपोर्ट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में एक-दूसरे के दुश्मन निकले ये 6 कंटेस्टेंट, पुराने विवाद उठाकर घर में मचाएंगे तबाही

    राम कपूर के सपोर्ट में आए करणवीर मेहरा

    लॉकअप 2 में श्रेया कालरा और राम कपूर के विवाद को सोशल मीडिया पर काफी अटेंशन मिला। लोग राम कपूर को ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। करण वीर मेहरा ने भी श्रेया को सही बताया, लेकिन उन्होंने सपोर्ट राम कपूर का किया। उन्होंने कहा, 'राम, जिंदगी भर दिल से बच्चे बने रहो और सीखते रहो। उन्होंने अपनी पिछली बातों के लिए माफी मांगी है। मुझे यकीन है कि उम्र और अनुभव के साथ हर कोई सीखता है।' करणवीर मेहरा राम कपूर के लिए निगेटिव बातें बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मेरी इमेज बर्बाद...' डीपफेक वीडियो कांड को याद कर रो पड़ीं Payal Gaming, बोलीं- 'शर्म आती है कि...'
    ram kapoor-shreya kalra

    ram kapoor-shreya kalra (photo credit- instagram)

      क्या है राम कपूर और श्रेया कालरा का विवाद

      बता दें कि रियलिटी शो लॉकअप 2 में राम कपूर की एंट्री के साथ ही उनके पुराने विवाद उठ गए। उनकी एक असंवेदनशील टिप्पणी की चर्चा हुई और रितेश ने भी उन्हें इस पर सही किया। इस मौके पर राम कपूर ने अपने बयान पर अफसोस जताया और इसे अपने 'सेंस ऑफ ह्यूमर' हिस्सा बता दिया। इसके बाद ही श्रेया कालरा का गुस्सा लॉकअप 2 में राम कपूर पर निकला था। उन्होंने कहा, 'आप 52 साल के हैं; आप मेरे पिता की उम्र के हैं। इस उम्र में भी आप सीख रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं? गैंग रेप को मज़ाक की तरह इस्तेमाल करना। यह कोई मजाक नहीं है। क्या आप समझते हैं कि जब लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं होती हैं तो वे किस दौर से गुजरती हैं? जिम्मेदारी लेने के बजाय, आप कह रहे हैं कि आप सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article