टीवी मसाला

Exclusive: Adil Khan ने Rakhi Sawant को पत्नी के रूप में किया स्वीकार, तो अदाकारा बोलीं 'देश की जनता की प्रार्थनाएं...'

Rakhi breaks silence on Adil accepting wedding: टीवी अदाकारा राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने टेली टॉक से बात करते हुए कहा है कि वो देशवासियों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उनकी वजह से आदिल खान (Adil Khan) को अक्ल आ गई और उन्होंने सबके सामने शादी का इकरार किया। राखी सावंत ने कहा है कि उनकी शादी के लिए देश के सभी धर्मों के लोग साथ आए, जिसकी वजह से ये संभव हो पाया है।

Image

Adil Khan ने Rakhi Sawant को पत्नी के रूप में किया स्वीकार, तो अदाकारा बोलीं 'देश की जनता की प्रार्थनाएं...'

Rakhi breaks silence on Adil accepting wedding: टीवी अदाकारा राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थीं क्योंकि उनके पति आदिल खान उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे थे। राखी सावंत जमाने के सामने रोती फिर रही थीं कि आदिल ने उनके साथ शादी रचाने के बाद उन्हें अकेला छोड़ दिया है और कहीं चले गए हैं। राखी सावंत के आंसू देखकर देश भावुक हो उठा और उन्होंने आदिल खान पर निशाना साधना शुरू कर दिया। लोगों के बीच गुस्सा देखकर आदिल खान ज्यादा दिन चुप नहीं बैठ पाए और उन्होंने राखी सावंत का हाथ थामने का ऐलान कर दिया। आदिल ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके कहा है कि वो राखी सावंत को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं।

आदिल खान के इस ऐलान के बाद राखी सावंत भावुक हो गई हैं। राखी सावंत ने हमारी सहयोगी वेबसाइट टेली टॉक से बात करत हुए कहा है कि वो देशवासियों की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने अदाकारा के लिए इतनी प्रार्थनाएं कीं। अगर लोग इतनी प्रार्थनाएं नहीं करते तो आदिल की तरफ से इतनी जल्दी प्रतिक्रिया आना संभव नहीं था। राखी सावंत ने खुशी जताते हुए कहा है कि वो उन सभी लोगों की शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने आदिल को पटरी पर लाने के लिए मेहनत की है।

राखी सावंत ने टेली टॉक के साथ बात करते हुए कहा, 'मेरी आवाज भारी हो गई है रो-रोकर... मैंने इतनी प्रार्थनाएं की थीं। इतनी मैं किसी के लिए प्रे करती तो खुदा जमीन पर आ जाता। ऊपर वाला महान है, खुदा बहुत अच्छा है। मुझे हमेशा से खुदा पर विश्वास था कि मेरी जिंदगी में कुछ अच्छा होगा। मैं शुक्रिया अदा करती हूं भारत की जनता का, मैं सबके चरण छूती हूं। लोगों की वजह से ही मेरी शादी जुड़ी है। देश की जनता की वजह से मेरी शादी सफल हो गई है। सभी धर्मों के लोगों ने मेरा साथ किया और आदिल को मजबूर कर दिया कि वो मेरे साथ शादी स्वीकार करे।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article